*कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने भादवा माता में श्रृद्धालुओं के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं का किया निरीक्षण* *महा अष्‍टमी पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 25 मार्च 2026, जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र ,आरोग्य स्थल महामाया मां भादवा माताजी में चैत्र नवरात्रि मेला आयोजित किया जा रहा है।  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवामाता जी में नवरात्रि मेले में बडी संख्‍या में श्रद्धांलु माताजी के दर्शन करने आते हैं। महा अष्‍टमी पर भादवामाता में श्रृद्धालुओं की संख्‍या काफी बढ़ जाती है। 
        
भादवामाता में नवरात्रि मेले में महा अष्‍टमी पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को  कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा एवं एस.पी. अंकित जायसवाल ने भादवा माता मेला परिसर , माताजी के दर्शन करने आने जाने के रूट कों देखा और व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया।  नवरात्रि मेले में  पार्किंग व्यवस्था , मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश की व्यवस्था आदि विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए।
     
    
इस मौके पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री एन.एस.सिसोदिया, एसडीएम  संजीव साहू, सीएसपी सुश्री किरण चौहान, पुलिस निरीक्षक  अमित सारस्‍वत, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यगण तथा बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
      
कलेक्‍टर एवं एसपी ने सम्‍पूर्ण मेला परिसर, श्रृद्धालुओं के प्रवेश व निकासी के लिए बनाए गये कोरीडोर अस्‍थाई पुलिस चौकी पर सीसीटीव्‍ही से सम्‍पूर्ण मेला परिसर एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था की निगरानी आदि की व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। कलेक्‍टर एवं एसपी ने सावन रोड़ पर वाहनों की पार्किंग व्‍यवस्‍था का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को नीमच से भादवामाता व भादवामाता जवासा चौराहे होते हुए भादवामाता तक मुख्‍य मार्ग पर यातायात के लिए सुरक्षा पाईंट लगाने के भी निर्देश दिए। मंदिर प्रबंधक श्री अजय एरन ने बताया, कि भादवामाता मंदिर परिसर में नवरात्रि पर महाअष्‍टमी का हवन 26 मार्च को रात्रि 10.30 बजे से प्रारंभ होगा और हवन की पूर्णाहुति अगले दिवस सुबह 4 बजे होगी। मेले में संस्‍थान की ओर से श्रृद्धालुओं को भादवामाता की बावड़ी का पवित्र जल भी 10 रूपये के शुल्‍क पर बोटल में उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। 








 
*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*