*सक्रिय समाजसेविका श्रीमति कृष्णा साहू मनोनीत हुई भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रदेश सांस्कृतिक प्रभारी*

 जन जागृति संगम न्यूज
  
भोपाल सागर श्रीराम साहू




साहू तेली राठौर एकता, जागरूकता एवं विकास के लिए सदैव तत्पर संघर्षरत एवं सक्रिय सामाजिक संगठनो में सबसे प्रमुख भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की कार्यकारिणी विस्तार कार्य लगातार जारी है। जिसके संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व राजयसभा सांसद बाबू जी रामनारायण साहू जी के आदेशानुसार, मुख्य संरक्षक माननीय प्रधानमंत्री जी के भाई प्रहलाद मोदी जी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नन्दलाल जी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा दिनेश साहू एवं मध्य प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू (भोपाल ) डबरा वाले ,डॉ श्री मति रेखा महेंद्र साहू प्रदेश महिला अध्यक्ष ने सक्रिय समाजसेविका श्रीमति कृष्णा गिरधारी साहू (सागर) को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का प्रदेश सांस्कृतिक प्रभारी मनोनीत किया ।राष्ट्रीय युवा मीडिया प्रमुख पत्रकार श्रीराम साहू को जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मे कृष्णा गिरधारी साहू को प्रदेश सांस्कृतिक प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं समाज के वरिष्ठ जनो ने प्रेषित की। 
नवनियुक्त प्रदेश सांस्कृतिक प्रभारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं यह दायित्व पूर्ण निष्ठा समर्पण से निभाकर समाज के एकता, संगठनात्मक सशक्तिकरण, महिला जागरण , सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के लिए शैक्षणिक संस्कृतिक विकास , के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने की कोशिश करुंगी । ऐसा हम पूर्ण आत्मविश्वास से कह रही हु।आप सभी के नेतृत्व में महासभा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा.और बहुत जल्द डॉ रेखा महेंद्र साहू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सम्पूर्ण प्रदेश में जिलों में कार्यकारिणी गठन करेंगे। इस अवसर पर पूरे देश एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से बधाई शुभकामना संदेश भेजे जा रहे है। श्रीमती रेखा जी साहू प्रदेश महिला अध्यक्ष, कामना जी साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, पूनम जी साहू, शारदा जगन्नाथ जी गुरैया , कीर्ति साहू जी खजुरिया, जयंती साहू जी , हेमलता साहू जी , भारती साहू जी, आशा साहू जी,रेखा शैलेंद्र साहू जी , शिल्पी साहू जी , कामनी साहू जी आदि एवं समस्त महिला मंडल की सभी बहनों द्वारा शुभकामनाएं, बधाई दी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*24 घंटे में लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल व चाकू जब्त*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ

*पुरस्कार और प्रवेश पत्र वितरण के साथ ही आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई दी*