*इंदौर में शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म:इवेंट कर्मचारी और कॉलेज छात्रा को बनाया शिकार, शादी की बात पर आरोपी फरार; दोनों मामलों में FIR*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में कॉलेज की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर फरार हो गया। पीड़िता मंगलवार को थाने पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
भंवरकुआ थाना पुलिस ने 20 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर दिनेश पुत्र रमेश आर्य, निवासी बड़ौदा (श्योपुर) के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि दिनेश ने विष्णुपुरी कॉलोनी में छात्रा के साथ गलत काम किया।
पीड़िता के अनुसार दोनों की पहचान तीन साल पहले कॉलेज में हुई थी और वे एक साथ काम भी करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और मोबाइल व व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई। छात्रा ने बताया कि 2023 में उसके जन्मदिन पर दिनेश उससे मिलने आया और शादी करने की बात कही। इसके बाद वह साथ रहने की जिद करने लगा।

आरोपी के कहने पर छात्रा विष्णुपुरी में उसके कमरे पर रहने लगी, जहां दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। जब भी छात्रा शादी की बात करती, दिनेश टाल देता था।

7 फरवरी को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दिनेश ने शादी से साफ इनकार कर दिया और छात्रा का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर अपने घर चला गया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी और बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए श्योपुर जाने की तैयारी कर रही है।

*इवेंट कंपनी में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म*

जूनी इंदौर थाना पुलिस ने 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर अक्षत तिवारी पुत्र हरीप्रसाद तिवारी, निवासी मनीगढ़ (छत्तीसगढ़) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात अक्षत से एक शादी के इवेंट के दौरान हुई थी। पहचान बढ़ने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसी दौरान अक्षत ने उससे शादी करने की बात कही। युवती ने शुरुआत में कहा कि दोनों एक-दूसरे को ठीक से नहीं जानते, लेकिन आरोपी ने खुद को गंभीर बताते हुए प्यार का दावा किया और आत्महत्या करने की धमकी देकर उस पर मानसिक दबाव बनाया।

पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2025 में करवा चौथ की रात अक्षत उसके फ्लैट पर आया। वहां उसने वरमाला पहनाई, मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाकर शादी का विश्वास दिलाया। इसके बाद उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

कुछ समय पहले युवती ने उससे कहा कि अब वह उसे अपने घर ले जाकर माता-पिता से मिलवाए और परिवार के सामने शादी करे। इसके बाद आरोपी शहर छोड़कर फरार हो गया। बाद में युवती ने पूरी बात अपने परिवार को बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*24 घंटे में लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल व चाकू जब्त*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

*पुरस्कार और प्रवेश पत्र वितरण के साथ ही आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई दी*

शीतला सप्तमी🔥 की पूजा विधि विधान से संपन्न।