*PM किसान की 22वीं किस्त पर लगी मुहर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को किसानों के बैंक खातों में ₹2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334l



देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 मार्च 2026 को 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना की बहुप्रतीक्षित 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी एक भव्य कार्यक्रम के दौरान रिमोट का बटन दबाकर सीधे किसानों के बैंक खातों में 2,000-2,000 रुपये ट्रांसफर करेंगे. हालांकि, इस बार भी लाखों किसान ऐसे होंगे जिनके खाते में यह राशि नहीं पहुंचेगी. सरकार ने अपात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए नियमों को काफी सख्त कर दिया है.पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपनी कागजी कार्यवाही पूरी कर ली है. अगर आप नीचे दी गई शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, तो आपकी किस्त रोकी जा सकती है: सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है. जिन किसानों ने अभी तक पीएम किसान पोर्टल पर जाकर या नजदीकी CSC केंद्र से अपनी e-KYC अपडेट नहीं कराई है, उन्हें 22वीं किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है. योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने 'लैंड सीडिंग' को अनिवार्य बनाया है. यदि आपके आवेदन में भूमि के दस्तावेजों का सत्यापन 'No' दिखा रहा है, तो पैसा नहीं आएगा. इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के लेखपाल या कृषि विभाग से संपर्क करना होगा.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*🔥विदाउट जीएसटी के फर्जी बिल भुगतान🔥 वह भी वरिष्ठ अधिकारी जल संसाधन विभाग उपखंड मल्हारगढ़ के द्वारा🔥🔥🔥🔥🔥👉🏼 क्या है पूरा मामला*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*नीमच में लापता छात्रा का कुएं मिला शव,सुसाइड नोट में बुआ-फूफा पर आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का चक्काजाम*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*24 घंटे में लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल व चाकू जब्त*

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

*पुरस्कार और प्रवेश पत्र वितरण के साथ ही आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई दी*