*विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं केरियर निर्माण का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्‍य सूची में शामिल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से किया संवाद* *प्रवीण्‍य सूची के विद्यार्थियों का कलेक्‍टर ने किया सम्‍मान*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 18 अप्रेल 2026, कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को कलेक्‍टोरेट में आयोजित एक सादे समारोह में 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रवीण्‍य सूची में स्‍थान प्राप्‍त करने वाले नीमच जिले के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से संवाद कर, उनका केरियर मार्गदर्शन किया। 

कलेक्‍टर ने प्रवीण्‍य सूची में शामिल जिले के उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नीमच के छात्र प्रमोद, सांदीपनी विद्यालय नीमच की छात्रा सुश्री प्रियांशी, सिंगोली की छात्रा प्रांजल सोनी एवं विसडम स्‍कूल की छात्रा मंतशा गोरी, को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेटकर सम्‍मानित भी किया। 


कलेक्‍टर चंद्रा व जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्‍णव ने प्रवीण्‍य सूची में शामिल विद्यार्थियों को केरियर निर्माण के लिए ऑनलाईन कोचिंग करने, पढ़ाई निरंतर रखने, अच्‍छे प्रतिष्ठित कालेज में विशेष संस्‍था में प्रवेश लेने के लिए भी प्रेरित किया। 




कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे 10वीं, 12वीं उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों के केरियर मार्गदर्शन के लिए जिला मुख्‍यालय पर विशेष शिविर आयोजित करे और विषय विशेषज्ञों पर प्रतिष्ठित कोचिंग संचालकों को आमंत्रित कर, केरियर मार्गदर्शन करवाएं। 


इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी  एस.एम.मांगरिया, डी.पी.सी. दिलीप व्‍यास व अन्‍य अधिकारी, छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*

*भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक* *आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन*