*कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन के तीन प्रकरणों में* *4 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित*

जन जागृति संगम 9302003334
 
नीमच 16 अप्रेल 2026, कलेक्‍टर श्री हिमाशु चंद्रा द्वारा अवैध खनिज उत्‍खन एवं परिवहन के तीन  प्रकरणों में कुल 4 लाख 58 हजार 750 रूपये की शास्ति अधिआरोपित की गई है। कलेक्‍टर ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022  के तहत अनावेदक अवैध खनिज परिहवनकर्ता वाहन मालिक मदनलाल पिता निर्भय धाकड निवासी रूपारेल बस्‍ती जावद तहसील जावद जिला नीमच द्वारा मिट्टी का अवैध परिवहन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 11250  रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति  2 लाख रूपये  इस प्रकार कुल 2 लाख 11 हजार 250  रूपए की शास्ति अधिरोपित की हैं। खनि अधिकारी को निर्देशित किया है, कि अधिरोपित जुर्माने की राशि 211250  रूपए चालान से 15 दिवस के अन्दर शासकीय कोष में जमा होने पर जप्त शुदा वाहन डम्‍पर पंजीयन क्र.आर.जे.09जी.बी.3961 को मुक्त करने के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
                  इसी तरह  अनावेदक अवैध उत्‍खननकर्ता वाहन मालिक मनोहर लाल पिता सुखलाल धाकड़ निवासी अचलावदा तहसील जावद, जिला नीमच द्वारा मिट्टी का अवैध उत्‍खनन करने पर खनिज रायल्टी का  15 गुना अर्थशास्ति राशि 45 हजार  रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 45  हजार  रूपये  इस प्रकार कुल 90 हजार रूपए की शास्ति अधिरोपित की हैं।
           इसी तरह  अनावेदक अवैध परिवहनकर्ता वाहन मालिक फुलचंद पिता रघुनाथ अहीर निवासी बावल तहसील जावद, जिला नीमच द्वारा मिट्टी का अवैध उत्‍खनन करने पर खनिज रायल्टी का  15 गुना अर्थशास्ति राशि 78 हजार 750 रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 78 हजार  750 रूपये  इस प्रकार कुल 157500  रूपए की शास्ति अधिरोपित की हैं। खनिज विभाग द्वारा खनिज का अवैध परिवहन एवं उत्‍खनन पाए जाने पर, प्रकरण पंजीबद्ध कर, कलेक्‍टर न्‍यायालय नीमच में प्रस्‍तुत किए गए थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*

*भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक* *आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन*