*जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास पर फोकस* *9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा आठवां पोषण पखवाड़ा*

जन जागृति संगम 
9302003334
 
नीमच 8 अप्रेल 2026, पोषण अभियान के तहत जिले में आठवां पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा हैं। यह पखवाडा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
      
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया, कि इस वर्ष पोषण पखवाड़े की मुख्य थीम जीवन के पहले छह वर्षों में ''मस्तिष्क का अधिकतम विकास'' हैं। वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार, मानव मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास जन्म से 6 वर्ष की आयु तक हो जाता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पोषण पखवाड़े का उद्देश्य परिवारों और समुदाय को उन व्यवहारों के प्रति जागरूक करना है, जो बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक हों।
       पोषण पखवाड़े के दौरान पांच प्रमुख गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व जांच और संतुलित आहार सुनिश्चित करने, 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए संवाद और खेल के माध्यम से मस्तिष्क विकास को बढ़ावा देने, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा, बच्चों के स्क्रीन टाइम में कमी लाने के लिए जागरूकता तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने में समुदाय की भागीदारी शामिल हैं। अभियान में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जावेगी। इसके लिए रैलियां, पोषण पर चर्चा, दादी-नानी के अनुभव साझा कार्यक्रम और खिलौना निर्माण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
      पखवाड़े के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों की जानकारी संबंधित विभागों को पोषण अभियान के जनआंदोलन डेशबोर्ड पर निर्धारित समय-सीमा में दर्ज करनी होगी। साथ ही, जिले के सभी विभागों के समन्वय से अभियान के प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई हैं।
      महिला एवं बाल विकास विभाग ने सर्भी विभागों एवं आमजनों से इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ