*मोरवानी मे हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया* *कलश यात्रा मे हजारों भक्तो ने लिया भाग*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
रतलाम
रतलाम / ग्राम मोरवानी मे हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल कलश शोभायात्रा, एक कुंडलीय ग्रहशांति हवन ( यज्ञ)एवम् भंडारा महाप्रसादी का आयोजन धूमधाम ,हर्षो उल्लास, के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया।
सर्व प्रथम कलश शोभायात्रा मोरवानी स्टेशन रोड मोरवानी पानी की टंकी से शुरुआत हुई।
यहां से बिरसा मुंडा चौराहा, होते हुए कलश शोभायात्रा हनुमान मन्दिर प्रांगण में धर्म सभा में परिवर्तित हुई।
हवन (यज्ञ)मंत्रों उच्चारण आहुति पंडित जितेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। यज्ञ( हवन) पूर्णा आहुति कालू सिंगाड, शंकर भाभर, कन्हैयालाल, पत्नी श्यामाबाई, आरती, पूजाबाई सहित तीन जोड़े ने गांव में ग्रह शांति एवम् सुख समृद्धि, खुशहाली, अच्छी वर्षा, अच्छा उत्पादन फसल का हो अच्छा भाव फसल का हो, सभी निरोगी रहे,सभी जीवों के कल्याण के लिए तथा हनुमान भगवान ,पंच तत्वों, पंच महाभूतो ,सभी देवी देवता को आहुति दी और पूजा ,अर्चना, प्रार्थना स्तुति कर महाआरती की गई। पश्चात भंडारा महाप्रसादि का वितरण किया गया।इस अवसर पर किशोर पाटीदार, बबलू पाटीदार, नागजी भाभर, विष्णुसिंगाड, अमरसिंह,कैलाश गामड़, नंदू सिंगार, बालू हाड़ा लोकेंद्र हाड़ा, लक्ष्मण हाड़ा, भेरूलाल, राजू सिंगाड, मांगीलाल सिंगाड, अर्जुन हाड़ा मांगीलाल हाड़ा, हरिराम हाड़ा सुखराम सिंगाड़, राकेश सिंगाड, रंजित सिंगार, बाबूलालहाड़ा, जगदीश हाड़ा, हेमराज गरवाल, प्रभुगरवाल, तेजराम गरवाल, बाबूलाल वसुनिया, मोहनलाल गरवाल करण गरवाल, मुकेश हाड़ा, अजय सिंगार, राहुल हाड़ा, धरमू गामड़, पीरलाल गामड़, वालु गामड़, वार्सिंग सिंगार, शंकरलाल सिंगार,गीताबाई (सरपंच)मोरवानी, राधबाई, लीलाबाई, सिमाबाई, सीताबाई, मीराबाई, रामकन्या बाई, समाजसेवी सुरतलालडामर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें