*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच /भोपाल। भाजपा के 23 साल के राज में प्रदेश में और कुछ हुआ हो या नहीं लेकिन इन 23 सालो में सम्पूर्ण प्रदेश में भाजपा से जुड़े नेताओ के संरक्षण में ग्वालियर से लेकर नीमच तक अगर किसी ने इस प्रदेश की नदियों को छलनी किया है तो वो है रेत माफिया और भाजपा से जुड़े नेतागण और चाहे वो नर्मदा नदी हो चाहे वो चम्बल नदी और इसी प्रकार की सेंकडो नदियों को अगर छलनी करने का किसी ने कार्य किया है तो वो है भाजपा से झुड़े नेतागण जिनकी सांठगांठ रेत माफिया के साथ है और जब भी कोई घटना होती है तो स्वतः ही रेत माफियाओ के साथ उसके गठजोड़ को प्रमाणित करती है चाहे वो प्रदेश के किसी भी क्षेत्र का मामला हो एक न एक भाजपा नेता उसमे संलिप्त पाया जाता है जो यह प्रमाणित करता है की रेत माफिआ और सत्तापक्ष के नेताओ के आगे भाजपा सरकार नतमस्तक है। उक्त कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव से मांग की है की पिछले 23 सालो में जितनी भी दुर्घटनए रेत माफियाओ द्वारा हुई है उसकी सीबीआई जाँच करवाई जावे।
अग्रवाल ने कहा की मुरैना में जिस प्रकार से रेत माफिया ने शहीद वनरक्षक हरिकेश गुर्जर को ड्यूटी के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते समय रोकने पर ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या कर दी यह घटना दुखद होने के साथ ही यह प्रमाणित करती है की रेत माफिया भाजपा नेताओ के संरक्षण में इतने बेखौफ हो गए है की उन्हें अब सत्ता के नशे में वर्दी का भी डर नहीं रहा है और वो प्रदेश में बेखौफ होकर नदियों की छाती छलनी कर रहे है और उन्हें रोकने पर हत्याएं तक करने पर आमदा हो गये है। साथ ही जब ट्रेक्टर ड्राइवर के ऊपर हत्या का केस दर्ज हो गया है तो क्या कारन है की अभी तक परदे के पीछे छुपे भाजपा से जुड़े संरक्षक नेताओ के ऊपर केस दर्ज नहीं हो रहा है।? क्या प्रदेश के मुखिया इस पर संज्ञान लेकर तुरंत दोषियों पर कार्यवाही करेंगे या पार्टी के नेताओं के संरक्षण दाता बने रहेंगे यह सवाल प्रदेश की जनता के मन में है और क्या इसी प्रकार से पूर्व की भांति और मुरैना की भांति और कोई वर्दीधारी रेत माफिया का शिकार होता रहेगा।
अग्रवाल ने कहा की इसी प्रकर की एक घटना नीमच के सरवानिया महाराज में भी घटित हुई थी जंहा पुलिस जवान के ऊपर इसी प्रकार से डम्पर चढ़ाकर हत्या का दी गई थी। ऐसी कई घटनाये प्रदेश के इतिहास के पन्नो में दर्ज है जंहा रेत माफिया को रोकने पर सरकारी अधिकारियो कर्मचारियों को लज्जित होने के साथ ही अपनी जान तक से हाथ धोना पड़ा है लेकिन भाजपा सरकार 23 सालो से प्रदेश में कुम्भकर्णी नींद सो रही है और प्रदेश की कानून व्यवस्था माफियाओ के हाथो में चली गई प्रतीत होती है। हमने पत्र प्रेषित कर मुक्यमंत्री महोदय से मांग की है की 23 साल में घटित इस प्रकर की घटनाओ की सीबीआई जाँच करवाकर दोषियों के ऊपर वैधानिक कारवाही करे ।
इंजी नवीन कुमार अग्रवाल
प्रदेश उपाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश
9826270178

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें