*एचपीवी वैक्सीनेशन करवा कर अपनी बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है=====खींची* *एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता रथ बाबुलदा, भानपुरा, गांधी सागर मैं पहुंचा*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मंदसौर कलेक्टर श्री अदिति गर्ग मैडम के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डा जी एस चौहान के सानिध्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, जागरूकता रथ गांव-गांव में पहुंच रहा है, जिसमें जगदीश खींची, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आम जनता को एचपीवी वैक्सीनेशन के बारे में समझा रहे हैं।
एचपीवी वैक्सीनेशन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए प्रभावी है। यह वैक्सीन 14-15 वर्ष की बालिकाओं को लगाई जाती है और यह पूरी तरह सुरक्षित है।
जगदीश खींची ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को एचपीवी वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे अपनी बेटियों को इस गंभीर बीमारी से बचा सकें। उन्होंने सभी माता-पिता और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण जरूर करवाएं।
फालतू की बातो पर ध्यान ना दे यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है इस वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है सभी जनप्रतिनिधि समाज सेवक एनजीओ पत्रकार बंधुगण तन मन से इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें
इस अवसर पर, स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी गांव के कई गणमान्य नागरिक माताएं बहने उपस्थित थे। 🙏


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें