*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच। भाटखेड़ा से डूंगलावदा चौराहे तक निर्माणाधीन फोर लेन सड़क वर्तमान में दुर्घटनाओं और जाम के रूप में कुख्यात हो चूका है और यह सब निर्माण एजेंसी एमपीआरडीसी के अधिकारियो और इंजीनियरों के कारन है जो न तो इस निर्माणाधीन सड़क का निरिक्षण करते है और न ही किसी प्रकार से ठेकेदार को निर्देशित करते है जिसके कारन पिछले साल से अभी तक सेंकडो छोटी छोटी दुर्गटनाये उक्त सड़क निर्माण के दोरान हो चुकी है लेकिन कई बार प्रशासनिक अधिकारियो को भी संज्ञान में लाने के बाद भी कोई सुधार उक्त सड़क मार्ग के निर्माण में हुआ है और ठेकेदार अपनी मनमर्ज़ से जंहा मर्जी में आयी वंहा सड़क को खोदकर महीनो तक छोड़ देता है और न ही कोई संकेतक लगाता है जिसके कारन आवागमन में परेशानी होने के साथ ही दुर्घटनाये घटित हो रही है और आमजन चोटिल हो रहा है। आमजन की आवाज को उठाते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने एमपीआरडीसी और ठेकेदार के ऊपर जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगया है।
     
   
अग्रवाल ने कहा की सड़क मार्ग आमजन की सुविधा के लिए बनाया जाता है लेकिन उक्त मार्ग के निर्माण से कही नहीं लगता है की उक्त सड़क जनता की सुविधा के लिए बनाई जा रही है जिस पर कोई भी सड़क मानक का परिपालन नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवागमन को सुविधानुसार परिवर्तिति किया जाता है लेकिन उक्त मार्ग पर किसी भी प्रकार से वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाते हुए जहा देखो खोद कर पटका जा रहा है और न ही कोई संकेतक लगाए ज़ा रहे है और वैकल्पिक मार्ग न होने से रोज घंटो जाम की स्थिती निर्मित हो रही है जिसके कारन आमजन परेशानी झेलने को मजबूर है। दूसरी और सड़क का निर्माण दुकानों और मकानों की फ्लोरिंग से ऊपर किया जा रहा है जिसके कारन वर्षा काल में जलभराव की स्थिति निर्मित होंगी जिस प्रकार से एमपीआरडीसी के मनासा नीमच मार्ग बनने के बाद इंदिरा नगर फवारा चौक बस स्टैंड पर जलभराव की स्थित निर्मित होती है इस सम्बन्ध में एमपीआरडीसी के अधिकारियो को अवगत करवा दिया गया है लेकिन अभी तक उस पर कोई सकारात्मक कारवाही नहीं हुई है। 
            अग्रवाल ने कहा की नीमच के प्रशासनिक अधिकारियो को भी इस और ध्यान देना चाहिए की किस प्रकार से ठेकेदार काम कर रहा है और उसे निर्देशित करना चाहिए की पहले जंहा तक सड़क खोदी गई है उसे पूर्ण करे उसके बाद आगे खुदाई करे और निर्माण स्थल पर खुदाई करते समय जब तक रोड न बने संकेतक और अवरोधक लगाकर दुर्घठनो को रोकने का कार्य करे। समय रहते अगर इस पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी अग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। महू रोड पर देखा जा सकता है की किस प्रकार से दो से तीन फ़ीट सड़क खोदने के बाद भी संकेतक नहीं लगाए गए है और न ही अवरोधक लगाकर बॉउंड्री बनाई गई है जिसके कारन दुर्गटनाये करीत हो रही है। और ठेकेदार कुम्भकर्णी नींद सो रहा है। 

इंजी नवीन कुमार अग्रवाल 
प्रदेश उपाध्यक्ष 
आम आदमी पार्टी 
9826270178

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*

*भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक* *आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन*