*मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम - ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 18 अप्रैल 2026, कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष निगरानी रखी जाकर सतत कार्यवाही की जा रही है।
        

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास,  नीमच सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि एस.डी.एम. मनासा श्रीमती किरण आंजना के मार्गदर्शन में शनिवार को ग्राम पोखरदा में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने स्थल पर पहुंचकर जांच की  जिसमें बालक की आयु 19 वर्ष पाई गई। दल द्वारा तत्काल परिजनों को समझाइश देकर विवाह को रुकवाया। परिवार को समझाइश दी गई, पंचनामा तैयार किया गया तथा परिवार ने बालक के 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ही विवाह करने का लिखित आश्वासन दिया। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है, कि यदि 21 वर्ष की आयु से पूर्व बालक का विवाह किया गया, तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास  वैभव बैरागी, पुलिस उपनिरीक्षक  तेजराम सिसोदिया, पर्यवेक्षक श्रीमती किरण कामदार व अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*

*भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक* *आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन*