*फ्यूचर प्राइड स्कूल ने किया अभिभावक सम्मान व प्रवेश उत्सव कार्यक्रम !*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच - फ्यूचर प्राइड स्कूल ने मेधावी छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के सम्मान में फ्यूचर प्राइड स्कूल नीमच सिटी में कार्यक्रम आयोजित किया
जिसमें अतिथि के रूप में पधारे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुखलाल जी पवार एवं भाजपा समर्थक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार एवं स्कूल प्रचार्य व शिक्षिकाओं द्वारा सर्व प्रथम विद्या की देवी माता सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पमाला ओर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया जाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
इस दौरान फ्यूचर प्राइड स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों एवं बोर्ड परीक्षा परिणाम में अव्वल रहने वाले सभी मेधावी छात्र - छात्राओं को अतिथिगाणो व शिक्षिकाओं के हाथों से प्रशंसा पत्र वितरित कर उनके अभिभावकों को गले में सम्माननीय अंगोछा पहनकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुखलाल जी पवार ने सभी उपलब्धियां पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल के साथ-साथ अपने माता-पिता और शिक्षा जगत का नाम उच्च स्तर पर ले जाने व रोशन करने पर बधाई शुभकामनाएं देते हुए
उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही फ्यूचर प्राइड स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी उनके मेहनत लगन और अथक प्रयासों जिसकी बदौलत छात्र-छात्राओं ने इस उपलब्धियां के अंबार को पार किया ऐसे शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के माता-पिता को भी कोटि-कोटि धन्यवाद साधुवाद दिया
जिन्होंने त्याग और समर्पण कर अपने बच्चों को शिक्षित और साक्षर बनाने के लिए प्रयासरत रहे ओर स्कूलों में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों के भी सम्मान वाले ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र-छात्राओं ओर अभीभावको का मनोबल उच्च स्तर पर पहुंचता है उन शिक्षक शिक्षिकाओं को भी धन्यवाद जो कि सभी छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने में प्रयासरत रहे हैं!
अभिभावक सम्मान व प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती नीलम किलोरिया, श्री चंद्रशेखर जायसवार, शिक्षक अभिभावक संघ से श्रीमती पारखे, श्रीमती आरजू, शिक्षकगण,अभिभावक गण, स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे !





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें