*जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच 09 अप्रैल 2026, रबी विपणन 2026-27 में गेहूं उपार्जन मंडी स्तर पर गुरूवार को प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद एवं जिला आपूर्ति अधिकारी के मार्गदर्शन में अनुविभाग जावद की विपणन सहकारी संस्था जावद मंडी प्रांगण मे किसानों से गेहूं खरीदी कार्य प्रारंभ किया गया है।
सभी किसानों से आगृह किया है, कि अपनी उपज का स्लॉट बुक कर, निर्धारित तिथि एवं समय को उपार्जन स्थल पर गेहूं विक्रय कर सकते है।
**


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें