*एमपी पुलिस मुख्यालय के बाद अब सभी पुलिस कार्यालयों में लागू होगी ई-ऑफिस व्यवस्था*

जन जागृति संगम न्यूज

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में सफलतापूर्वक लागू ई-ऑफिस व्यवस्था अब प्रदेश के अन्य पुलिस कार्यालयों तक विस्तार दी जा रही है। इसके तहत आईजी, डीआईजी कार्यालयों से लेकर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालयों में भी ई-ऑफिस प्रणाली का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
इस संबंध में बुधवार को पुलिस मुख्यालय स्तर पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि ई-ऑफिस व्यवस्था से पुलिस कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति आएगी, जिससे पूरी कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी। उन्होंने सभी इकाइयों को निर्देश दिए कि ई-ऑफिस का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एससीआरबी) जयदीप प्रसाद ने बताया कि यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी पुलिस कार्यालयों में लागू की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान एनआईसी के विशेषज्ञों ने ई-ऑफिस के विभिन्न मॉड्यूल, फाइल प्रबंधन, नोटशीट संचालन, पत्राचार प्रणाली और अनुमोदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
प्रशिक्षण में ई-विवेचना एप के उपयोग की भी जानकारी दी गई। पुलिस इकाइयों में पदस्थ विवेचकों को उपलब्ध कराए जा रहे ई-विवेचना टैबलेट के माध्यम से संपूर्ण अनुसंधान कार्य डिजिटल रूप से किए जाने और उनका प्रशिक्षण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही घटना स्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए ई-साक्ष्य एप, अपराध अनुसंधान की प्रभावी मॉनीटरिंग हेतु संदेश एप तथा वर्ष 2016 से 2018 तक लंबित चालानों के डेटा डिजिटाइजेशन के लिए उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दिया गया।
पुलिस विभाग का मानना है कि डिजिटल सिस्टम लागू होने से कागजी कार्यवाही कम होगी, निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*