*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच गांधी सागर से जिले की हर घर नल से जल प्रदाय योजना के सफल संचालन के लिए कलस्‍टर लेवल पर सभी सरपंचों, सचिवों, पम्‍प ऑपरेटरों और वाल्‍वमेनो का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण प्रदान करें। 


साथ ही पेयजल टंकीयों में जल भराव, प्रदाय की रीयल टाईम मानिटरिंग की व्‍यवस्‍था की जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर चंद्रा ने शनिवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों की बैठक में विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए जल निगम एवं लोक स्‍वा.या.वि.के कार्यपालन यंत्री को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्‍णव व विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थि‍त थे। 


बैठक में कलेक्‍टर ने जल निगम महाप्रबंधक व एमपीआरडीसी के सहायक यंत्री को निर्देश दिए कि वे संयुक्‍त रूप से भ्रमण कर देखे, कि सड़कों के शोल्‍डर्स पर जहां भी जल निगम की पाईप लाईन डाली गई है,उनका मौका मुआयना कर रिर्पोट प्रस्‍तुत करें। कलेक्‍टर ने एमपीआरडीसी सहायक यंत्री को निर्देश दिए, कि वे नीमच, झालावाड़ सड़क निर्माण के लिए कन्‍सलटेंट द्वारा तैयार की जा रही डीपीआर निर्माण कार्य की स्‍वयं मॉनिटरिंग, मौका परीक्षण कर आवश्‍यक कार्यवाही करें व रिर्पोट प्रस्‍तुत करें। 

उन्‍होने नीमच, सिंगोली सड़क निर्माण कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण कर पुल, पुलियाओ के निर्माण कार्य की उपयोगिता एवं उपयुक्‍तता का मौका मुआयना कर, रिर्पोट प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी सहायक यंत्री एम.पी.आर.डी.सी.के सहायक यंत्री को दिए। कलेक्‍टर ने सड़क विकास निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे सभी सड़कों का निर्माण, गुणवत्‍तापूर्ण समय सीमा में करवाना सुनिश्चित करें। 
कलेक्‍टर ने गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना की प्रगति की समीक्षा में निर्देश दिए, कि जनपद पंचायतों/ पंचायतों के माध्‍यम से यह सुनिश्चित किया जाए, कि 20 घरों की कोई भी बसाहट या 100 जनसंख्‍या वाली कोई भी बसाहट, हर घर नल से जल प्रदाय सुविधा के लाभ से छूटे नहीं यदि कोई गांव बसाहट छूट गया है, तो वहां भी हर घर नल से जल योजना के तहत नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध करवाना जल निगम से सुनिश्चित करवाए। बैठक में जल कर संग्रहण पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने संबंधित विभागों को दिए हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*

*भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक* *आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन*