*स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू, बिजली कटौती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव*

जन जागृति संगम न्यूज

जबलपुर। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बकाया वसूली एवं बिजली विच्छेदन प्रक्रिया को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य बिजली बिल वसूली व्यवस्था को पारदर्शी बनाना तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सेवाएं उपलब्ध कराना है।

*तय समय में ही कटेगी बिजली*
नई व्यवस्था के अनुसार अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति केवल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही बंद की जा सकेगी। निर्धारित समय के बाहर किसी भी स्थिति में कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा रविवार और शासकीय अवकाश के दिनों में बिजली विच्छेदन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

*किन उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई*
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई उन्हीं उपभोक्ताओं पर की जाएगी
जिनका बिजली बिल दो माह से अधिक समय से लंबित है तथा बकाया राशि 2000 रुपये से ज्यादा है कुल मिलाकर स्मार्ट मीटर व्यवस्था के तहत अब बिजली कटौती प्रक्रिया समयबद्ध, डिजिटल और निगरानी आधारित हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं और विभाग दोनों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित कर स्मार्ट मीटर प्रणाली से ही कनेक्शन विच्छेदित किया जाएगा।

*आवश्यक सेवाओं को राहत*
अस्पताल, जलापूर्ति और अग्निशमन जैसी आवश्यक सेवाओं को विशेष छूट दी गई है। इन संस्थानों को एनजीबी बिलिंग सिस्टम में अनिवार्य रूप से टैग किया जाएगा, जिसकी निगरानी अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री स्तर से की जाएगी।

*पूरी प्रक्रिया होगी रिमोट सिस्टम से*
विभाग के अनुसार बिजली काटने और पुनः जोड़ने की पूरी कार्रवाई स्मार्ट मीटर के रिमोट सिस्टम से ही की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार का मैनुअल हस्तक्षेप नहीं होगा। नई व्यवस्था की साप्ताहिक समीक्षा कंपनी के प्रबंध निदेशक स्तर पर की जाएगी तथाअधिकारियों को नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*