*नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्‍तरीय पुस्‍तक मेले का आयोजन*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 09 अप्रेल 2026, म.प्र.शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रारंभ होने से समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ किया गया है। निजी विद्यालयों हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा अन्य संबंधित विषयों का विनियमन) नियम-2018 एवं नियम-2020 प्रभावशील है। निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र या अभिभावकों को पुस्तकें, युनिफार्म, टाई, जुते, कॉपी आदि केवल चयनित विक्रेताओं से क्रय करने के लिए औपचारिक अथवा अनोपचारिक किसी भी रूप में बाध्य नहीं किया जायेगा।
      अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं केलिए  आज से तीन दिवसीय 10 से 12 अप्रैल 2026  तक जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन, शा.बा.उ.मा.वि.क्रमांक-2 नीमच में प्रातः 10:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अशासकीय स्कूल के विद्यार्थियों की कक्षा नर्सरी से 8वी तक की निजी प्रकाशकों की किताबों पर 15 प्रतिशत (न्यूनतम) एवं कापियों पर 40 प्रतिशत (न्यूनतम) की छूट तथा स्कूल यूनीफार्म एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री विशेष छुट पर उपल्ब्ध होगी। जिला शिक्षा अधिकारी नीमच ने जनसामान्य से अपील की है, कि अधिक से अधिक विद्यार्थी एवं अभिभावक निर्धारित 3 दिवसीय पुस्तक मेले में उपस्थित होकर विशेष छूट का लाभ लेवे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ