*25 साल का मकान मालिक 32 साल की किराएदार महिला को लेकर भागा, पति ने पत्नी को वापस लाने पुलिस से लगाई गुहार*


 जन जागृति संगम न्यूज 

Raju Jaiswal
June 29, 2022

मोसीम तड़वी, बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 25 साल का मकान मालिक ने किराए से रह रही महिला को लेकर फरार हो गया है। जबकि महिला के दो बच्चे हैं। पति ने थाने में इसकी शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर जांच शुरु कर दी


दरअसल, मकान मालिक सुमित प्रजापति कांच मंदिर सिंधीपुरा का निवासी है। सुमित के घर किराए से पानी पुरी बेचने वाला उत्तरप्रदेश का एक परिवार बीते एक साल से रह रहा था। इसी दौरान सुमित और महिला की पहचान हो गई। और उसने दो बच्चों की मां को लेकर फरार हो गया। सुमित 25 साल का है, जबकि महिला कृष्णा देवी 32 साल की है। पति अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए जद्दोजहद करते हुए यूपी पहुंचा, लेकिन वहां पर यूपी पुलिस ने उसे कहा कि जहां से उसकी पत्नी युवक के साथ भागी है, उसी जिले में जाकर शिकायत करें, उसके बाद पति बुद्धि सिंह बुरहानपुर पहुंचा और वकील की सलाह लेकर गणपति थाने में शिकायत की है।महिला की शादी 8 साल पहले बुद्धि सिंह के साथ हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। 1 साल से सुमित प्रजापति के घर पर किराए से रह रहे थे, उसी बीच उन दोनों का मेल-मिलाप हुआ और युवक उसे लेकर भाग गया। महिला एक बच्चे को भी साथ लेकर गई है। शिकायतकर्ता पति अपने बेटे के साथ दर-दर अपनी पत्नी को लाने और मकान मालिक पर कार्रवाई की गुहार लगा रहा है। घटना 11 मई की है, जब मकान मालिक किराएदार महिला को लेकर भागा था। वकील नादिर अख्तर की सलाह पर शिकायत करता बुद्धि सिंह ने गणपति थाना और एसपी से की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु