बेरोजगारी बेलगाम…युवा परेशान: नाराज अभ्यर्थियों ने किया अनोखा विरोध, चिपकाए #MPPSC लापता होने के पोस्टर

जन जागृति संगम न्यूज 

हेमंत शर्मा, इंदौर। नगरीय निकाय चुनाव में नौकरी के लिए भटक रहे युवाओं की नाराजगी भी देखने को मिल रही है। वैकेंसी न निकलने से नाराज छात्रों ने इंदौर में एमपीपीएससी (MPPSC) लापता होने के पोस्टर-बैनर तक लगा दिए हैं। साथ ही प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने प्रदेशभर के स्टूडेंट्स और उनके परिजनों से नगरीय निकाय चुनावों में नोटा को वोट देने की अपील कर रहे हैं।


कोरोना काल के बाद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। वहीं सरकारी नौकरी के लिए भर्तियां भी नहीं निकल रही हैं। जिससे बेरोजगार युवा परेशान है। उनके परिवार के आर्थिक हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में ये बेरोजगार नौजवान नगरीय निकाय के चुनावों में वोट की जगह नोटा का बटन दबाने की अपील कर रहे हैं। 
अभ्यर्थियों का कहना है कि एमपीपीएससी में पिछले 4 साल में कोई भी भर्ती बिना किसी विवाद के पूरी नहीं हुई है। एमपीपीएससी और पीईबी में भर्तियां अटकी पड़ी हैं, जिस पर न सरकार और ना ही आयोग ध्यान दे रहा है, जिससे उनकी उम्र निकलती जा रही है और कई उम्मीदवार तो ओवर एज होने की कगार पर पहुंच गए हैं। वो आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।उनका परिवार पढ़ाई पर लाखों रुपए खर्च कर नौकरी की राह देख रहा है। एमपीपीएससी बेवजह हर भर्ती को कोर्ट केस में उलझाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसलिए अब नगरीय निकाय चुनाव में उनके पास सिर्फ नोटा का विकल्प है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु