*मंदसोर पुलिस ने की गोवंश तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही , पुलिस चोकी भेंसोदा मंडी थाना भानपुरा के द्वारा ट्रक मे डबल पार्टेशन बनाकर क्रुरतापुर्वक वध हेतु ले जा रहें 59 गोवंशो को कराया मुक्त , दो गोवंश तस्करो को किया गिरफ्तार*

-//प्रेस नोट- मंदसोर पुलिस //--  
जन जागृति संगम न्यूज 
दिनांक- 29-08-2022 


मंदसोर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के द्वारा गोवंश तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित गया तथा विशेष कार्य योजना बनाकर गोवंश तस्करी पर पुर्णत : अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही हे जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर एवं SDOP गरोठ श्री गोपाल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भानपुरा श्री अवनीश श्रीवास्तव के नेतृत्व मे भेंसोदा मंडी चोकी प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय की टीम को सफलता मिली जिनके द्वारा ट्रक क्र MP 09 HG 5800 मे डबल पार्टेशन बनाकर क्रुरतापुर्वक भरकर वध हेतु महाराष्ट्र ले जा रहें 59 गोवंशो को मुक्त कराया हे तथा दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।                                      ----- विवरण---- 
दिनांक 28.08.2022 को मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की ट्रक MP 09 HG 5800 जिसमें गोवंश क्रुरता पुर्वक भरकर लेदी चोराहा तरफ से भवानीमण्डी होते हुए धुलिया महाराष्ट्र तरफ ले जाया जा रहा है जिस पर पुलिस चोकी भेंसोदा मंडी के द्वारा कार्यवाही करते हुये भैसोदा तालाब के पास MP 09 HG 5800 को रोका तथा जिसमे तिरपाल के नीचे पटिये लगे थे तथा ट्रक मे पटिये लगाकर डबल पार्टेशन बना रखा था जिसमे उपर तथा नीचे कुल 59 गोवंश को पेर बांधकर क्रुरतापुर्वक भर रखा था जो मोके से आरोपी शाहरुख पिता बाबु खा जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी बोतलगंज थाना पिपलियामण्डी व आरीफ गुटी पिता सलीम गुटी मुल्तानी  उम्र 22 साल निवासी नीम चोक मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर के कब्जे से ट्रक MP 09 HG 5800  तथा 59  गोवंशो को जप्त किया गया तथा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया दोनो आरोपियो के विरुद्ध  थाना भानपुरा पर अपराध क्र- 323/2022 धारा 4,6,9 म.प्र. गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 व 11(1)(घ) पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।
गिरफ्तारशुदा आरोपी - 
1. शाहरुख पिता बाबु खा जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी बोतलगंज थाना पिपलियामण्डी जिला मंदसोर 
2. आरीफ पिता सलीम गुटी मुल्तानी जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी नीम चोक के पास मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर  जिला मंदसोर 
जप्त सामग्री - ट्रक MP 09 HG 5800 तथा 59 गोवंश कुल कीमती 11,77000 /-  रुपये ।    
पुलिस टीमः- 
       उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव थाना प्रभारी भानपुरा, उनि कपिल सोराष्ट्रीय चोकी प्रभारी भेसोदामंडी , सउनि देवीसिंह डामोर, प्र आर 588 गंगाचरण, प्र आर 328 नरेन्द्र चोधरी , आर 881 धर्मेश बैरागी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु