जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 कोटा, 27 अक्टूबर 2026। अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा और 4 हजार से ज्यादा अतिरिक्त किसान और जुड़ सकेंगे ,पिछले साल 49 हजार किसानों को मिले थे लाइसेंस। यह जानकारी आज केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, राजस्थान इकाई, कोटा के उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल ने अफीम नीति 2026-27 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे दी । उन्होंने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को नई अफीम नीति के प्रमुख प्रावधानों, पात्रता मानदंडों, न्यूनतम अर्हक उपज (MQY), लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की नीति का उद्देश्य पात्र अफीम काश्तकारों को लाभ पहुँचाना, लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाना तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया की नीति के अनुसार लगभग 1.33 लाख काश्तकार पात्र होंगे, जो पिछले फसल वर्ष की तुलना में लगभग 18,000 अधिक हैं। राजस्थान इकाई में गत फसल वर्ष के दौरान 49,142 काश्तकारों को लाइसेंस जारी किए गए थे। फसल वर्ष 2026–27 में गत वर्ष की तुलना में 4,261 अतिरिक्त काश्तकारों के जुड़ने ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें