*1.24 करोड़ की लागत से बनेगा कुकड़ेश्वर का तहसील टप्पा कार्यालय, मिली स्वीकृति*

*जन जागृति संगम न्यूज*
*नीमच*
*ड्रा बबलु चौधरी*

 कुकड़ेश्वर में 1 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से टप्पा तहसील का कार्यालय बनेगा। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू की अनुशंसा पर इसकी स्वीकृति मिली है। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान विधायक मारू ने राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से भेंट कर उक्त भवन की मांग की थी।  पीआई विभाग को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
कुकड़ेश्वर मनासा विधानसभा का केंद्र बिंदु है। यहां टप्पा तहसील लगती है लेकिन भवन नही होने से विभागीय अधिकारियों का काम काज प्रभावित होने के साथ ही आमजन को भी परेशानी हो रही थी। विधायक मारू ने इसे प्रमुखता से लिया। विधानसभा बजट के दौरान राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से भेंट की ओर  पत्र सौंपकर कुकड़ेश्वर में  टप्पा तहसील के कार्यालय हेतु भवन स्वीकृति की मांग की। इस पर कुकड़ेश्वर को 1 करोड़ 24 लाख रूपए की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इसकी स्वीकृति की जानकारी दी है। विधायक मारू ने उक्त भवन की स्वीकृति पर मंत्री श्री राजपूत का आभार माना और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद दिया। साथ ही राजस्व विभाग और आमजन को इस स्वीकृति पर बधाई दी है। विधायक मारू ने कहा टप्पा तहसील कार्यालय का नविन भवन बनने से आमजन को सुविधा मिलेगी वहीं कर्मचारियों को भी सर्व सुविधा युक्त भवन मिलने से काम काज करने से आसानी रहेगी। 1 करोड़ से अधिक की लागत के बनने वाले इस भवन में फर्नीचर सहित अन्य सभी व्यवस्था की जाएगी।
*2500 स्क्वायर फिट भूमि प्रस्तावित*
पीआईयू विभाग को टप्पा तहसील कार्यालय भवन निर्माण के लिए एजेंसी बनाया गया है।विभाग से मिली जानकारी अनुसार उक्त भवन के लिए 2500 स्कवायर फिट जमीन प्रस्तावित है। इसमे करीब 370 स्क्वायर फिट में टप्पा तहसील का भवन बनेगा। शेष भुमि में पार्किंग, गार्डन एवं अन्य आवश्यक सुविधा रहेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु