नरेन्द्र मोदी फिर पीएम बने तो ये देश का आखिरी चुनाव होगा, मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा दावा

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''आपको और एक बात कहता हूं, ये आखिरी चुनाव है. अगर मोदी जी फिर से आ गए तो चुनाव नहीं होने देंगे. देश में तानाशाही आ जाएगी. 

उन्होंने लोगों से कहा, ''मानो या न मानो, अभी भी देख रहे हम, परसों ही हमारे पास के एक नेता को उधर लेकर गए...'' उन्होंने कहा, ''देखो, एक-एक को नोटिस देना, डराना, धमकाना- उसकी दोस्ती अगर नहीं छोड़ेंगे, फिर हम देख लेंगे.''

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- रूस में इलेक्शन जैसा होगा हाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''डरकर कोई दोस्ती छोड़ रहा है, कोई पार्टी छोड़ रहा है, कोई गठबंधन छोड़ रहा है, अरे, इतने डरपोक लोग अगर रहे तो क्या ये मुल्क बचेगा, क्या ये संविधान बचेगा, क्या ये डेमोक्रेसी बचेगी, इसलिए ये आखिरी चांस है आपको वोट देने का. इसके बाद कोई वोट नहीं देगा क्योंकि रूस में पुतिन का जो प्रेसिडेंट इलेक्शन होता है, वैसा ही होता चला जाएगा.''

उन्होंने कहा, ''ध्यान में आ रहा है आपको, इसके बाद नो चुनाव, वो अपनी ताकत के ऊपर चलाएंगे, चुनकर आएंगे... तो संविधान की रक्षा करना, डेमोक्रेसी की रक्षा करना इलेक्शन बार-बार होना, इसकी जिम्मेदारी आपके ऊपर है. आप अगर चाहते हो तो डेमोक्रेसी बच सकती है. अगर आप नहीं चाहते हो, गुलाम रहना चाहते हो तो फिर आपकी मर्जी.''

नीतीश कुमार पर ये बोले कांग्रेस अध्यक्ष

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि इसका चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के महागठबंधन छोड़ने से हम कमजोर नहीं होंगे. उन्होंने कहा, ''हम बीजेपी को हराएंगे.''


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*