कुकडेश्वर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *** किसान के द्वारा खेत में अवैध रुप से उगाये हुये मादक पदार्थ गांजे के 140 पौधे 32 किग्रा वजनी किये बरामद ,प्रकरण पंजीबध्द

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334   

              पुलिस अधीक्षक श्रीमान अंकित जयसवाल सर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया सर एवं एसडीओपी मनासा श्री विमलेश उइके सर के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुकडेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस परिवार टीम कुकड़ेश्वर द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुये ग्राम बत्तीसड़ी के जंगल में एक किसान के खेत में नाले के पास से 30 पौधे उगे हुये एवं मौके पर ही सफेद कपड़े व पीले तिरपाल पर सुख रहे 110 सुखे पौधे कुल 140 अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे 32 किग्रा वजनी किमती 74000 रुपये के बरामद किये । फरार आरोपी का उक्त कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत होने से आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 357/2024 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द किया गया । 
घटना का संक्षिप्त विवरण –   घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस परिवार टीम कुकड़ेश्वर द्वारा दिनांक 28.11.2024 को देहात भ्रमण के दौरान गावं बत्तीसडी में एक किसान के खेत में नाले के पास गांजे के हरे हरे पौधे ऊगे हुए दिखाई दिये पंचानो के समक्ष पौधो के पास जाकर देखते मिर्ची व बेंगन के पौंधो के बीच में ऊगे हरे गांजा के पौधो की गिनती करते 30 गिले पौधे व पास में सफेद कपङे व एक पीले रंग के तिरपाल पर सूख रहे गांजा के पौधो गिले सूखे पत्ते सहित की गिनती करते 110 पौधे मिले जो मौके से कुल 140 गांजे के पौधे वजनी 32 किग्रा किमती 74000 रुपये के मौके से बरामद किये । घटना स्थल खेत के बारे में जानकारी प्राप्त करते उक्त खेत देवकिशन उर्फ किशन पिता कारूलाल रावत निवासी बत्तीसडी के द्वारा उक्त स्थान पर खेती करना बताया , आरोपी का उक्त कृत्य धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आने से आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 357/2024 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द किया गया । 
सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरी राधेश्याम दांगी सहित पुलिस परिवार टीम कुकड़ेश्वर सउनि दिलीप कुमार ,प्रआर 310 मंगलेश यादव ,प्रआर 99 मनोज भाटी,आर 486 दीपक परमार ,आर 373 सुनिल भुरिया ,आर 645 पंकज भलवारा,आर 569 अंकित जोशी,आर 586 लोकेश मालवीय व आर चालक 432 राजेश तानान की सराहनीय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*