*मध्य प्रदेश में दो बदमाशों पर 1 रुपए का इनाम,* *पुलिस की घोषणा ने किया हैरान,*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

*इंदौर:* किसी राज्य या जिले में कोई अपराध होता है, तो पुलिस मामला दर्ज कर उन आरोपियों को पकड़ती है और सजा दिलाती है. ऐसे में कोई बड़ा अपराधी हो, जिसने बड़े जुर्म किए हों और वह पकड़ा न जा रहा हो तो पुलिस उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग राशि के इनाम की भी घोषणा करती है. जिससे अपराधी को पकड़ने में थोड़ी-बहुत आसानी हो. कुछ इसी तरह इंदौर पुलिस ने दो आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है. खास बात यह है कि पुलिस कोई हजार-लाख रुपए नहीं बल्कि महज 1 रुपए के इनाम की घोषणा दो आरोपियों पर की है.

दो अलग घटनाओं के आरोपी फरार

इंदौर जिले के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक आरोपी ने चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया था. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू को पुलिस कई जगहों पर तलाश भी रही है, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से लगातार फरार चल रहा है. इसी तरह दूसरा घटनाक्रम इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है. सदर बाजार पुलिस भी एक तबरेज नाम के आरोपी को पिछले काफी सालों से तलाश रही है, लेकिन वह भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. जिसके चलते डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया है.

उनकी दहशत को खत्म करने के लिए ही इस तरह के इनाम की घोषणा की गई है. फिलहाल यह इनाम सांकेतिक है, जल्द ही दोनों आरोपियों को हमारी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*