*महाकाल लोक में अब आराम भी कर सकेंगे श्रद्धालु:नंदी द्वार से त्रिनेत्र तक हर 30 मीटर पर कैनोपी, बैठने-पेयजल की रहेगी व्यवस्था*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

उज्जैन । अब बुजुर्ग-दिव्यांग, महिला एवं बच्चे महाकाल लोक में घूमने के दौरान थकान होने पर आराम भी कर सकेंगे। महाकाल लोक में नंदी द्वार से प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने नई सुविधा शुरू की है। नंदी द्वार से त्रिनेत्र कंट्रोल रूम तक हर 30 मीटर पर कैनोपी और भक्तों के बैठने के लिए सोफा और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।

महाकाल लोक में इस तरह की 6 कैनोपी लगाई गई है।
महाकाल लोक में इस तरह की 6 कैनोपी लगाई गई है।
महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि देश भर से आने वाले भक्त नंदी द्वार से त्रिनेत्र तक महाकाल लोक को निहारते हुए पैदल आते हैं। ऐसे में कई श्रद्धालु इतना लम्बा पैदल चलते हुए थक जाते है। ऐसे भक्तों को ध्यान में रखते हुए 6 कैनोपी महाकाल लोक में लगाई गई है। इसमें भक्तों के आराम करने के लिए सोफा-कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। भक्तों को यहां पीने के लिए पानी भी मिल सकेगा। धाकड़ ने बताया कि महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों को अतिथि देवो भव का एहसास होना चाहिए। दूर-दूर से भक्त मंदिर पहुंचते हैं, ऐसे में समिति का पूरा फोकस उन्हें सुलभ दर्शन उपलब्ध कराने पर रहता है।

ई कार्ट का स्टेशन भी बनेगा

मंदिर में आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए बंद पड़ी ई-कार्ट गाड़ियों को ठीक करवाकर फिलहाल 16 ई-कार्ट गाड़ियां चलाई जा रही हैं। 5 गाड़ियां वीआईपी भक्तों के लिए हैं। मान सरोवर और नीलकंठ द्वार के पास ई-कार्ट का नया प्रतीक्षालय बनाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*