*झपकी आने पर 4 सेकेंड में बंद हो जाएगी कार:नींद आने पर तेज अलार्म बजने लगेगा; मुंह पर आएगा पानी का फव्वारा*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

नींद की झपकी आने पर ऑटोमैटिक गाड़ी के ब्रेक लगेंगे। इससे पहले आपको अलर्ट के तौर पर अलार्म भी सुनाई देगा और मुंह पर पानी का फव्वारा भी आएगा।

दरअसल, भीलवाड़ा में हाल ही राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी हुई। इसमें प्रदेशभर से आने वाले स्टूडेंट के मॉडल को शामिल किया गया है। इसमें दो मॉडल एंटी स्लिप गॉगल को दूसरे और सुसाइड रोकने के लिए स्प्रिंग लोडेड रोड से बने पंखे को तीसरा स्थान मिला है। वहीं, बाइक राइडर के लिए खास रूप से तैयार किए गए हेलमेट को भी काफी सराहा गया है। टॉप थ्री में शामिल दो मॉडल को अब नेशनल लेवल पर प्रदर्शित किया जाएगा।
कार ड्राइवरों के लिए बनाए गए एंटी स्लिप गॉगल के बारे में जानकारी देता छात्र अलक शरीफी।
पहला मॉडल: सड़क दुर्घटनाओं को रोकेगा एंटी स्लिप गॉगल
भीलवाड़ा में आयोजित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में दूसरा स्थान हासिल करने वाले धौलपुर की संस्कार एकेडमी के आठवीं क्लास के छात्र अलक शरीफी के एंटी स्लिप गॉगल को जमकर सराहा गया है। सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए बनाया गया मॉडल नींद की झपकी आने पर सड़क दुर्घटना को रोकने में कारगर साबित होगा।

शरीफी ने बताया कि नींद की झपकी आने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एंटी स्लिप गॉगल तैयार किया है। यह चश्मा लगाकर ड्राइव करते समय ड्राइवर को झपकी आने के दूसरे सेकेंड में तेज अलार्म बजेगा। अगर 2 सेकेंड बाद भी ड्राइवर की आंख नहीं खुलती है तो तीसरे सेकेंड में चश्मे से निकला पानी ड्राइवर के चेहरे पर छिड़काव कर देगा। इसके बाद भी ड्राइवर की आंखें नहीं खुली तो चौथे सेकेंड में गाड़ी ऑटोमैटिक बंद हो जाएगी।
बाइक राइडर के लिए बनाए गए सेफ्टी हेलमेट के बारे में जानकारी देता छात्र अलक शरीफी।
एक्सीडेंट की न्यूज पढ़कर आया आइडिया
शरीफ ने बताया- एक बार मैंने न्यूज पेपर में पढ़ा की ड्राइवर को झपकी आने से कार सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों की जान चली गई। इसके बाद मैंने सोचा की ऐसा सिस्टम बनाया जाए, जिससे झपकी आने पर ड्राइवर की जान बचाई जा सके। यह आइडिया मैंने अपने पिता और स्कूल टीचर को बताया। उनके सहयोग से ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया। कार से होने वाली दुर्घटनाओं के लिए 'एंटी स्लिप गॉगल' बनाया और बाइक से होने वाली दुर्घटनाओं के लिए सेफ्टी हेलमेट बनाया है।
बाइक राइडर के लिए सेफ्टी हेलमेट
बाइक राइडर के लिए सेफ्टी हेलमेट बनाया है। इस हेलमेट में चिप लगाकर बाइक से अटैच किया जाता है। हेलमेट लगाने के बाद हेलमेट की बेल्ट बांधने पर ही बाइक स्टार्ट होगी।
स्प्रिंग लोडेड रोड से बने पंखे की जानकारी देती छात्रा अनन्या यादव।
दूसरा मॉडल : सुसाइड को रोकेगा स्प्रिंग लोडेड रोड से बना पंखा
विज्ञान मेले में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में तीसरा स्थान हासिल करने वाली इकरा स्कूल की छात्रा अनन्या यादव का मॉडल भी जमकर सराहा गया है। छात्रा ने मानसिक तनाव में फंदा लगाने वाले लोगों को खुदकुशी से रोकने के लिए स्प्रिंग लोडेड रोड से एक ऐसा पंखा तैयार किया है, जो आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के वजन के साथ ही तेज अलार्म बजाकर नीचे जमीन तक आ जाता है। जिससे आत्महत्या करने वाले व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोका जा सकता है।

छात्रा अनन्या यादव और छात्र अलक शरीफी के मॉडल का राज्य स्तर पर चयन किया गया।
छात्रा अनन्या यादव और छात्र अलक शरीफी के मॉडल का राज्य स्तर पर चयन किया गया।
अब राष्टीय स्तर पर करेंगे प्रदर्शन
जिला शिक्षा अधिकारी सुक्खो देवी ने बताया कि राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से 18 से 21 नवंबर तक पीएमश्री गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, मांडल भीलवाड़ा में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इनमें धौलपुर से 12 स्टूडेंट ने भाग लिया। इसमें छात्र अलक शरीफी के एंटी गॉगल को दूसरा और छात्रा अनन्या यादव के मॉडल को तीसरा स्थान मिला है। राज्य स्तर पर चयनित धौलपुर की दोनों बाल वैज्ञानिक अब राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*