*रतलाम में ईट व्यवसायी के साथ साइबर फ्रॉड:यूपीआई लिंक भेज खाते से उड़ाए 99 हजार; क्लिक करते गायब हुए रुपए*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

रतलाम में ईंट व्यवसायी के साथ साइबर फ्रॉड की घटना हुई है। बदमाश ने व्यवसायी के बेटी के मोबाइल पर यूपीआई लिंक भेज खाते से 99 हजार रुपए उड़ा लिए। व्यवसायी की बेटी की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
साइबर फ्रॉड की घटना सोमवार की है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के टाटानगर में रहने वाले मुकेश प्रजापत मुकेश प्रजापत ईंट का भट्टा चलाते हैं। ईंट के खरीदने और बेचने का पेमेंट बेटी नानू प्रजापत के बैंक अकाउंट में आता है। बेटी का मोबाइल नंबर खाते से लिंक है। बेटी के नाम से अकाउंट खोला हुआ है, जिससे दूसरे व्यापारी को पेमेंट किया जाता है।
अज्ञात मोबाइल धारक ने पहले 25-25 हजार एवं बाद में 49 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर कर लिए। अज्ञात मोबाइल धारक ने पहले 25-25 हजार एवं बाद में 49 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर कर लिए। सोमवार सुबह 8 बजे बेटी के मोबाइल नंबर पर अनजान मोबाइल नंबर 9661381204 से फोन आया। सामने वाले ने कहा कि आपके पापा को ईंट का पेमेंट करना है। तब बेटी ने कहा कि आप मेरे अकाउंट में पेमेंट डाल दो। इसके बाद मोबाइल धारक ने बोला कि आप अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर लो। मैने आपके अकाउंट में 20 रुपए डाले है। इसके बाद बेटी ने मोबाइल में चैक किया तो 20 रुपए गुड्‌डी आदिवासी के नाम से ट्रांजैक्शन आईडी. क्रमांक T2411250820479913445253 से आए। सामने वाले ने कहा कोड आएगा
मोबाईल धारक ने कहा कि मेरे खाते में 25000 हजार रुपए डालो मैं कोड डालूंगा। उसके बाद मैं आपको एक लिंक सेंड करता हूं। उस पर आप कोड डालना तो बेटी ने ऐसे ही किया। बेटी के खाते से 25000 रुपए कट गए। इसी तरह दो बार करके 25- 25 हजार तथा एक बार 49 हजार रुपए बेटी के खाते से कुल 99,000 हजार रुपए अज्ञात मोबाइल धारक के खाते में चले गए।
बेटी को हुई शंका
बेटी को गलती का एहसास होने पर उसी नंबर पर वापस कॉल किया। कहा कि मेरे अकाउंट से कुल 99,000 हजार रुपए धोखे में रखकर मेरे पैसे अपने खाते में डलवा दिए है। रुपए वापस करने को कहा तो सामने वाले ने कहा कि रुपए अभी वापस डाल देता हूं। लेकिन, उसने रुपए नहीं डाले और मोबाइल बंद कर लिया।
बेटी ने पूरा घटनाक्रम पिता मुकेश प्रजापत को बताया। इसके बाद डीडी नगर पुलिस थाना व साइबर सेल को शिकायत की। पुलिस ने नानु प्रजापत पिता मुकेश प्रजापत की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज किया। साइबर सेल ने उक्त अज्ञात मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*