*वेगनार कार से मादक पदार्थ की तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

मनासा । पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा नशामुक्ति के लिये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारीयों व थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री एन एस सिसोदिया व एसडीओपी महोदय मनासा श्री विमलेश उईके के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मारूती वेगनआर कार आरजे 09 सीए 5110 से 43 किलो 735 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते दो युवक को गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 28.11.2024 को थाना मनासा पर पदस्त सउनि० आनंद निषाद द्वारा वाहन चैकिंग व वारंटी तलाश के दोरान एक वेगनआर कार आरजे 09 सीए 5110 का चालक पुलिस वाहन को देखकर एकदम अल्हेड फंटे से शासकीय अस्पताल के सामने कच्चा रास्ते तरफ कार भगाने लगा जो शंका होने पर उक्त कार का पिछा करते कार चालक ने कार को रोड के साईड में पलटी खिला दी जिसे हमराह फोर्स की मदद से चालक व उसके साथ बेठे व्यक्ति को वेगनार कार से बाहर निकाला तथा नाम पता पुछते चालक ने अपना नाम नानालाल पिता ईश्वरलाल पाटीदार उम्र 30 साल नि० काजलीखेडा व साईड में बेठे व्यक्ति ने अपना नाम शांतीलाल पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार उम्र 32 साल नि० ग्राम सुपडा का होना बताया व कार की तलाशी लेते दो प्लास्टिक के कटटो मे 43 किलो 735 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। तथा सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपीयों के विरूध्द धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजिबध्द कर विवेचना में लिया गया है आरोपीयों से डोडाचुरा के संबंध में पुछताछ जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी* 01 नानालाल पिता ईश्वरलाल पाटीदार उम्र 30 साल नि० काजलीखेडा 02 शांतीलाल पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार उम्र 32 साल नि० ग्राम सुपडा
*जप्तसामग्री*
43 किलो 735 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 90000 रू एक मारूती वेगनार कार आरजे 09 सीए 5110 किमती 100000 रू तीन एंड्रोएड मोबाईल किमती 30000 रू

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*