*पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी पत्नी, पुलिस टीआई हो गए उस पर फिदा, एसपी ने किया लाइन अटैच*

जन जागृति संगम न्यूज़ 


खंडवा। पति-पत्नी के बीच विवाद की शिकायत थाने में करना महिला के लिए परेशानी की वजह बन गई। पीड़िता की मनोस्थिति और परेशानी का लाभ उठाते हुए हरसूद थाना प्रभारी अमित कोरी ने ही महिला पर डोरे डालना शुरू कर दिया।

*मोबाइल पर बार-बार मैसेज करता था टीआई*
पीड़िता का आरोप है कि टीआई उसके मोबाइल पर बार-बार मैसेज कर उनके साथ रहने का दबाव बनाकर परेशान करने लगे। विरोध करने पर धमकाया गया। टीआई की करतूतों से परेशान होकर महिला ने बुधवार देर शाम स्वजनों के साथ खंडवा पहुंचकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय को शिकायत की गई।

*सोशल मीडिया पर स्टॉकिंग*
इस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा हरसूद टीआई कोरी को लाइन अटैच करने के निर्देश देकर एएसपी को विभागीय जांच सौंपी है। हरसूद थाना क्षेत्र अंतर्गत टीआई कोरी पर एक महिला को सोशल मीडिया पर स्टॉकिंग कर धमकाने का मामला सामने आया है।

*महिला क मोबाइल नंबर ले लिया था*
पीड़िता की मां का कहना है कि बेटी की शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर दोनों थाने गए थे। तब टीआई ने मेरी बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया था, उस पर मैसेज कर ब्लैकमेल करने लगे। टीआई ने उसे पति को छोड़ उनके साथ रहने के लिए प्रलोभन भी दिए। घटना करीब पांच से छह माह पुरानी बताई जा रही है। बाद में पति-पत्नी के बीच समझौता हो जाने पर साथ रहने लगे। इसके बाद भी टीआई लगातार परेशान कर धमकाने लगे। मोबाइल पर अकाउंट ब्लॉक करने पर एक बार घर आकर भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई।

*एसपी को बताई मोबाइल की चैटिंग और वाइस रिकॉर्डिंग*
मंगलवार शाम करीब सात बजे एसपी से मिलने पहुंची पीड़िता ने आवेदन के साथ ही मोबाइल में दर्ज चैटिंग और वाइस रिकॉर्डिंग से भी पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया गया। मामला महिला प्रताड़ना का होने से पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए हरसूद टीआई कोरी को लाइन अटैच कर मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश रघुवंशी को सौंपी गई है।

*जांच के आदेश दिए गए हैं*
थाना प्रभारी हरसूद के विरुद्ध महिला द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल टीआई को लाइन अटैच किया है। दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्य की जांच कर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप जाएगी। 
*- राजेश सिंह रघुवंशी, एएसपी खंडवा।*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,