*इंदौर में बाइपास पर रेस,डिवाइडर में घुसी कार,दो की मौत:ग्वालियर के रहने वाले हैं दोनों मृतक, दूसरी कार खेत में पलटी*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर मंगलवार सुबह हुए हादसे में ग्वालियर के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक को चोट आई है। बताया जाता है रात में तीनों यहां पार्टी करने गए थे। अलसुबह वापस आने के दौरान हादसा हो गया।

तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना ओ स्टार सिटी के पास की है। यहां तेज रफ्तार हुंडई VERNA कार MP09WF9951 डिवाइडर में घुस गई। हादसे में अमन पुत्र वीरेन्द्र उपाध्याय, निवासी नागदेवता मंदिर के पास शिंपी कॉलोनी ग्वालियर और उसके साथी अवधेश पुत्र श्रीवास पाठक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक परमीत घायल है।

हादसे में मृत अमन उपाध्याय और अवधेश पाठक।
हादसे में मृत अमन उपाध्याय और अवधेश पाठक।
जानकारी के मुताबिक तीनों विजय नगर इलाके में एक होटल में ठहरे हुए थे। वह किशनगंज इलाके की भगवती होटल में देर रात खाना खाने गए थे। इसके बाद अलसुबह उनकी कार डिवाइडर में घुस गई। परमीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भांजे गौरव उपाध्याय निवासी गोले कॉलोनी, ग्वालियर ने पुलिस काे बताया की वह दूसरी कार में था। मामा अवधेश पाठक(40) अपने दोस्त अमन(30) के साथ राउ बायपास पर खाना खाने गए थे। यहां से कार अमन ड्राइव कर रहा था। सभी विजय नगर होटल जा रहे थे। मामा अवधेश पाठक साइड में बैठे थे और साथी परमीत पीछे की सीट पर। सुबह करीब साढ़े पांच बजे रुद्राक्ष नर्सरी, रालामंडल बायपास पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें मामा अवधेश और दोस्त अमन की मौके पर मौत हो गई।

खेत में पड़ी मृतक अवधेश पाठक के भांजे गौरव उपाध्याय की क्रेटा कार।
खेत में पड़ी मृतक अवधेश पाठक के भांजे गौरव उपाध्याय की क्रेटा कार।
बायपास पर रेस लगा रहे थे मामा-भांजा, खेत में पलटी क्रेटा कार
टीआई देवेन्द्र मरकाम के मुताबिक इस हादसे में अमन के भांजे गौरव उपाध्याय की क्रेटा कार भी पलटी खा गई। गौरव और उसके साथ में बैठे युवक को मामूली चोट आई है। टीआई के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी सामने आई है कि दोनों कार से रेस लगा रहे थे। इस दौरान अमन की कार डिवाइडर में जा घुसी। जबकि गौरव की कार खेत में जाकर पलटी खा गई। क्रेटा कार में बैठा गौरव और उसका साथी कार से निकलकर आया। उन्होंने देखा तब तक अमन और अवधेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेटा कार भी जब्त की है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया