*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्‍त का वितरण 2 अगस्‍त को होगा*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
     
नीमच 31 जुलाई 2025, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में रुपये 6000/- की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वी किश्त वितरण या कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी द्वारा 02 अगस्‍त 2025 को वाराणसी, उत्तरप्रदेश से किया जा रहा हैं। 20वीं किस्त वितरण दिवस को "पीएम किसान दिवस" के रूप में मनाया जावेगा।इस संबंध में जारी निर्देशानुसार पीएम किसान दिवस पर विधायक ,सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ब्लॉक स्तर पर विधिवत आमंत्रित किया जायेगा। ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर, बडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। योजनांतर्गत पटवारियों को नियत ग्राम के लिए ग्राम नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है, अतः सभी  पटवारी  कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होंगे। वे संबंधित कृषकों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करेंगे एवं हितग्राहियों को किश्त प्राप्त करने हेतु ईवायसी (पीएमकिसान मोबाईल एप, पीएम किसान पोर्टल एवं सीएससी केन्द्र), आधार एवं बैंक खाता लिकिंग (संबंधित बैंक शाखा एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) एवं पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम से जुड़ने हेतु वीडियो फोल्फ्रेंस लिंक https://pmindiawebcast.nic.in  का उपयोग किया जा सकता है।
स्थानीय ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं सहायक नोडल अधिकारी संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रहेगे। संबंधित नोडल अधिकारी, जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम स्थल का निर्धारण करेगे।
 


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*