*रतनगढ़ वार्ड क्रमांक 8 और 12 में आई वाय सीएफ के अंतर्गत स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न* *महिलाओं द्वारा स्थानीय भाषा में भजन कर पोषण का संदेश दिया गया*

जन जागृति संगम न्यूज

9302003334



सिंगोली:- राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना रतनगढ़ परियोजना सेक्टर रतनगढ़ मे पोषण जागरुकता को जन-आंदोलन बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आम जनता को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उददेश्‍य से बुधवार को सेक्टर रतनगढ़ के वार्ड क्रमांक 8 और 12 में स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, 



जिसमें पुरुषों की पोषण संबंधी जिम्मेदारियों पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुगनाबाई गुर्जर, पार्षद मनोहर लाल सोनी, रतनी बाई सहित बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाएं और महिलाएं उपस्थित थे।



महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा सोलंकी ने स्वच्छता के दौरान हाथ धुलाई एवं पोषण माह के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। परियोजना अधिकारी श्रीमती कविता चौहान ने बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, खाने में नमक, शक्‍कर और तेल की मात्रा कम करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन पदार्थों के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में भी समझाया। कार्यक्रम स्थल पर पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें ब्लॉक समन्वयक अधिकारी श्री रामनारायण धनगर द्वारा हरी पत्तेदार सब्जियां, विभिन्न दाले, अंकुरित अनाज और घर में आसानी से बनाए जाने वाले पौष्टिक व्‍यंजनों की जानकारी देकर पोषण सामग्री के सही उपयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें कम नमक शक्कर और तेल से बने स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए गए अतिथियों और उपस्थित जनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और व्यंजनों की प्रशंसा की साथ ही वार्ड पार्षद मनोहर लाल सोनी द्वारा वार्ड क्रमांक 12 के आंगनबाड़ी केंद्र पर छत का पंखा प्रदान किया गया वही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने स्थानीय भाषा में भजन कर पोषण का संदेश दिया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाऐ किशोरी बालिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।




*पोषण अभियान का आयोजन सम्पन्न*.......

राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत रतनगढ़ परियोजना के ताल ग्राम में पोषण गतिविधि के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्रीति संघवी ने सहभागिता की और स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वदेशी भाषा में गीत के माध्यम से स्वच्छ्ता का सन्देश दिया गया,



साथ में परियोजना अधिकारी श्रीमती कविता चौहान, विकासखंड समन्वयक रामनारायण धनगर, पर्यवेक्षक सरपंच, पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि और गांव की महिलाओ ने सहभागिता की....

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*