*मनरेगा बचाओ अभियान,SIR में फर्जी आपत्ति, स्थानीय मुद्दे को तहत ब्लाक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ का धरना संपन्न*
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 मल्हारगढ़।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गाडगिल चौराहे पर दिया धरना । कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के प्रभारी सुरेंद्र कुमावत ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार में लागू हुई मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों मजदूरों को गरीबी से बाहर निकालने में मिल का पत्थर साबित हुई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्तियों को हमेशा रोजगार मिलता था लेकिन आज केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार मनरेगा योजना में परिवर्तन कर इन लोगो को मिलने वाले रोजगार को खत्मकर सीधे देश के उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है कुमावत ने कहा कि मजदूर गरीबों के न्याय लिए कांग्रेस कांग्रेस पार्टी हमेशा संघर्षरत है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने कहा कि केंद्र सरकार षड्यंत्र करके मनरेगा योजना को खत्म करने क...