*ईको क्लब शासकीय रा.वि.महाविद्यालय मनासा द्वारा प्रदूषण विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


मनासा,  24 जनवरी — शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय के ईको क्लब द्वारा पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से “प्रदूषण : कारण, प्रभाव एवं समाधान” विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वायु, जल, ध्वनि एवं प्लास्टिक प्रदूषण जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों को रचनात्मक एवं संदेशात्मक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। पोस्टरों में प्रदूषण के दुष्परिणामों के साथ-साथ उनके संभावित समाधान भी दर्शाए गए।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम एल धाकड़ द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि - "पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और युवा पीढ़ी की सक्रिय सहभागिता से ही स्वच्छ एवं हरित भविष्य की कल्पना साकार हो सकती है।"
ईको क्लब प्रभारी प्रो मुकेश मालवीय ने प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। निर्णायक मंडल द्वारा विषय की स्पष्टता, रचनात्मकता एवं प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण हेतु संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सार्थक सिद्ध हुआ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*