*प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने नीमच में गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड की सलामी ली* *जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
 


नीमच 26 जनवरी 2026, देश एंव प्रदेश के साथ-साथ सम्पूर्ण नीमच जिले में भी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा, परम्परागत हर्षोउल्लास एंव राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर जिले के विभिन्न शासकीय अर्द्धशासकीय कार्यालयों संस्थाओं तथा विद्यालयों में झंडा वंदन के कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा फहराया गया। 






जिला मुख्यालय नीमच पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झंडा वंदन कर मार्च पास्ट परेड की सलामी ली और प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।


शा.बा.उ.मा.वि.क्र. 2 नीमच में आयोजित समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कलेक्टर श्री चंद्रा एवं एस.पी.श्री अंकित जायसवाल के साथ खुली सफेद जीप्सी पर सवार होकर आयोजित भव्य परेड का निरीक्षण किया। आकाश में शाति के प्रतिक रंग बिरंगे गुब्बारे भी छोडे गये।
   
     
समारोह में म.प.पुलिस बैण्ड की मधुर धुन के साथ तीन हर्ष फायर किए गये तथा परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री विक्रमसिह भदोरिया सेकण्ड परेड कमाण्डर सुबेदार श्री सुरेश सिसोदिया के नेतृत्व में मार्चपास्ट परेड ने सलामी दी। 
मार्चपास्ट परेड के लिए नगर सेना के प्लाटून को प्रथम, एस.ए.एफ. की प्लाटून को व्दितीय एवं म.प्र.जिला पुलिस की प्‍लाटून को तृतीय पुरुस्कार प्रदान किया गया। 

मार्च पास्ट परेड में स्काउट के व्दितीय समूह में रेडक्रास दल शा.क.उ.मा.वि.नीमच नगर को प्रथम सी.एम.राईज स्‍कूल नीमच के गाईड दल को व्दितीय एवं शा.उत्‍कृष्‍ट उ.मा.वि. नीमच स्‍काउट दल की प्‍लाटून को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 


इस आकर्षक भव्यपरेड में सबसे आगे निरीक्षक श्री बालाराम सोनार्थी के नेतृत्व में एसएएफ की प्लाटून एवं उप निरीक्षक श्री असलम पठान के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की प्लाटून चल रही थी। उसके बाद क्रमशः उपनिरीक्षक श्री सपना राठौर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की टुकडी, उप निरीक्षक श्री जोगेन्द्र नाथ योगी के नेतृत्व में नगर सेना की टुकड़ी, वन रक्षक श्री कोमल सिंह चंद्रावत के नेतृत्य वन विभाग की प्लाटून एवं श्री युवराज सिंह के नेतृत्व में एनसीसी सीनीयर के प्लाटून ने भव्य परेड प्रस्तुत की। 

परेड के दूसरे समूह में सुश्री विकी यादव के नेतृत्व में प्लाटून गाईड दल, जुनियर सी.एम. राईज स्कूल, श्री वैभव शर्मा के नेतृत्व में उत्कृष्ट स्कूल के स्काउड दल, सुश्री तरुणा यादव के नेतृत्व में शा.क.उ.मा.वि. नीमच सिटी के रेडक्रास दल, श्री हर्ष यादव के नेतृत्व में शा.बा.मा.वि. नीमच के 2 के रेडक्रास दल, सुश्री महक राजपूत के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग के शौर्यादल एवं प्रधान आरक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस बल नीमच के वैण्ड की प्लाटून ने परेड में भाग लिया।
     
  
अधिकारी कर्मचारियों, पुलिस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 88 अधिकारी कर्मचारियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया। 

विभिन्न 14 विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई। 





झांकियों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को प्रथम, पशुपालन विभाग की ग्रामीण भारत की झलक झांकी को व्दितीय एवं महिला एवं बाल विकास की महिला सशक्तिकरण पर आधारित झांकी को तृतीय पुरस्‍कार प्रदान किया गया। 


       समारोह में 5 विभिन्न विद्यालयों व्दारा देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें रेमंत मूकबधिर विद्यालय, द पिनेकल ग्लोबल स्कूल, शा. बा.उ.मा.वि.क्र.2 नीमच, क्रिएटीव माईण्ड स्कूल नीमच एवं शा. उत्कृष्ट स्कूल नीमच के पत्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगा-रग देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे उपस्थितजनों से सराहा।
        

उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल की प्रस्‍तुति में प्रथम, शा.उ.मा.वि.क्र.2 नीमच की प्रस्‍तुति को व्दितीय एवं क्रिएटिव माईंड स्‍कूल की प्रस्‍तुति को तृतीय पुरस्‍कार प्रदान किया गया। 
   

  
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने उपस्थित लोकतंत्र रक्षकों और भूतपूर्व सैनिकों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश पाटीदार एवं सुश्री मंजुला धीर ने किया।
   



    
प्रारंभ में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर, पुष्पांजली दी। समारोह में सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार, विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध मारु, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपडा, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वदना खंडेलवाल, जनपद अध्‍यक्ष श्रीमती शारदा बाई धनगर, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, डीएफओ श्री एस.के.अटोदे, अपर कलेक्टर श्री बी. एस. कलेश, ए.एस.पी. श्री नवलसिह सिसौदिया, पत्रकार, एंव गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*