*मनरेगा बचाओ अभियान,SIR में फर्जी आपत्ति, स्थानीय मुद्दे को तहत ब्लाक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ का धरना संपन्न*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मल्हारगढ़।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गाडगिल चौराहे पर दिया धरना । कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के प्रभारी सुरेंद्र कुमावत ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार में लागू हुई मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों मजदूरों को गरीबी से बाहर निकालने में मिल का पत्थर साबित हुई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्तियों को हमेशा रोजगार मिलता था लेकिन आज केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार मनरेगा योजना में परिवर्तन कर इन लोगो को मिलने वाले रोजगार को खत्मकर सीधे देश के उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है कुमावत ने कहा कि मजदूर गरीबों के न्याय लिए कांग्रेस कांग्रेस पार्टी हमेशा संघर्षरत है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने कहा कि केंद्र सरकार षड्यंत्र करके मनरेगा योजना को खत्म करने का काम कर रही है इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत मजदूरों परिवारो पर पड़ेगा। साथ ही ग्रामीण विकास की गति भी रुकेगी। मालेचा ने कहां की भाजपा सरकार ने मनरेगा योजना का नाम परिवर्तन किया है हमें उससे कोई आपत्ति नहीं लेकिन इस योजना से हमारे गरीब परिवारों को मिलने वाले लाभ और रोजगार को खत्म किया जा रहा है हम इसका घोर विरोध करते हैं। और केंद्र सरकार ने इस योजना में किए परिवर्तन को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मनरेगा योजना के लाभार्थी ग्रामीण मजदूरों के साथ इन्हें न्याय दिलाने के लिए जन विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। मालेचा ने कहा कि आज के धरने में यह भी हमारी प्रमुख मांग हैं कि किसान भाइयों को गेहूं का समर्थन मूल्य₹3000 रु दिया जाए। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजहर हयात मेव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार गांव गरीब मजदूरों के अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। मनरेगा योजना से देश के गरीब लोगों को परिवारों का लालन पोषण के लिए रोजगार मिलता था।और इस योजना में ऐसी व्यवस्था थी की गरीब मजदूरों को काम की जरूरत होती थी तो वह पंचायत से आवेदन के जरिए काम की मांग कर सकता था और अगर पंचायत काम देने में असमर्थ रहती तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता देना पड़ता था लेकिन अब इसमें बदलाव के बाद जरूरत के हिसाब से कोई व्यक्ति काम की मांग नहीं कर सकता है ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष लियाकत भाई मेव, अनुसूचित जाति जनजाति प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया,प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव विनोद पटेल, जिला कांग्रेस महामंत्री इशरत भाई शेख, पार्षद बाबू भाई मंसूरी,किशन लाल चौहान,नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप यादव, राम प्रसाद फरक्या, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, रमेश गुर्जर खेरखेड़ा, वरिष्ठ नेता आबिद भाई मेव आदि ने धरने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष अरविंद सोनी ने किया आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष कोहिनूर मेव ने माना। कार्यक्रम के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम मल्हारगढ़ अनुविभागीय अधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल को ज्ञापन सौंप कर मांग करी कि मनरेगा योजना मे केंद्र सरकार द्वारा परिवर्तन कर इस योजना को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। और इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों पर पड़ेगा। इनका रोजगार छीनने का काम कर रही है सरकार इस तुगलकी फरमान को वापस ले। अन्यथा कांग्रेस पार्टी का सरकार खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा।इसअवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष बंसीलाल पाटीदार, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गणपत लाल पवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल परसिंधिया, अजीत कुंमठ,
रामचंद्र करुण, नारायणगढ़ नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल पाटीदार,गफ्फार भाई रंगरेज, जगदीश चंद मकानिया ,जहांगीर भाई ट्रेलर,बाबू भाई मेव, अमृतराम हाबरिया, नरेश सैनी,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पोरवाल, पार्षद,जितेंद्र कपाड़िया,युसूफ भाई मेव, सरफराज भाई मेव, पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता, नेमीचंद ढाका, एडवोकेट हरीश सालवी,पूर्व पार्षद हाजी मस्जिद पठान,फारुख भाई पठान,अफसर हुसैन मंसूरी, नरेंद्र ढाका,मंडलम अध्यक्ष किशोर उनियारा, आसाराम कुमावत,मुकेश जाट, रईस मोहम्मद मंसूरी,अनवर मंसूरी,इनायत खान मेव, रणजीत दूगड़, अशोक सोनी, पर्वत सिंह कचनारा,गोपाल भारती,मदनलाल बड़ोदिया, साबिर शाह,प्रीति पाल सिंह धाकड़ी, नागूसिंह शक्तावत, रितेश शर्मा,महिला नेत्री अनीता खोकर,कन्हैयालाल ररोतिया, यूथ कांग्रेस महासचिव अंकित कांसल,राहुल तिवारी, अमानत पठान,दिलीप मुंगड़, इमरान खान पठान, ओमप्रकाश मालवीय,किशोर ट्रेलर, मोहम्मद हबीब मेव, ईश्वरलाल मालवीय, राहुल राठौर,कैलाश चंद्र भाला ,सुभाष पाटीदार, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल अहीर, प्रताप सिंह शक्तावत, रामचंद्र मालवीय शरीफ शाह,राजेश शर्मा, राजेंद्र भाटी, रामचंद्र राठौर, विनोद तंवर, विपिन तिवारी, मुकर्रम शेख,नाहरू भाई मेव, सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस जन युवासाथी, माताएं,बहने उपस्थित थी।🔥🔥 जनहित में जारी। ज्ञानेश प्रजापति


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें