*सांदीपनि विद्यालय में हुआ करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन*


जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
मल्हारगढ़

सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़ में आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


जिसमें विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं एवं 12वीं के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ में उपप्राचार्य श्री मनीष गौड़ ने करियर के बारे में सामान्य जानकारी दी तत्पश्चात प्राचार्य श्री अशोक वाघेला ने बच्चों को बताया कि हम अपना करियर कैसे बना सकते हैं। हमें अपने जीवन में अनुशासन समय का ध्यान रखते हुए अपने करियर को चुनना चाहिए। करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विशेष काउंसलर के रूप में एल आई सी के फील्ड ऑफिसर एवं मल्हारगढ़ युवाम के संचालक श्री प्रताप सिंह जी सोलंकी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को छोटे-छोटे उदाहरण के माध्यम से बच्चों को बताया कि हमें अपने दैनिक जीवन में मुख्य रूप से माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करना चाहिए, एवं उनके कहे अनुसार पर चलना चाहिए हमें रुचिकर पाठ्यक्रम को ही चयनित कर, इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन उसके लिए निरंतर अभ्यास एवं गुरुओं का मार्गदर्शन बहुत जरूरी है। करियर काउंसलिंग का तीन दिवसीय कार्यक्रम लगातार अणुव्रत जारी रहेगा जिसमें प्रतिदिन कोई न कोई विशेष काउंसलर इन बच्चों को अपना मार्गदर्शन देंगे। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य मंगलदास बैरागी ,अर्जुन परिहार, उदयलाल धनगर, मनीषा पाटीदार, अजय गिरी, आदि उपस्थित रहे🔥🔥🔥🔥🔥🔥 जनहित में जारी 🔥ज्ञानेश प्रजापति मल्हारगढ़

 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई