*चित्तौड़गढ़ में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, 15 से ज्यादा श्रद्धालु घायल*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
चित्तौड़गढ़। जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वागन नदी की पुलिया पर कंटेनर और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत में पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक महिला श्रद्धालु और बच्चे घायल हो गए,जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे नपावली के पास वागन नदी की पुलिया पर हुआ। पिकअप में सवार सभी श्रद्धालु प्रतापगढ़ जिले के बंबोरी गांव के रहने वाले थे, जो उदयपुर जिले के मावली स्थित दशा माता मंदिर के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे।दो लोगों की मौके पर मौत हादसे में पिकअप चालक ओंकार सिंह और प्रतापगढ़ निवासी झूमा कंवर (45) पत्नी लोकेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल कंटेनर चालक नंदकिशोर शर्मा (45) को निकुंभ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है,ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा निकुंभ थाना अधिकारी राम सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जैसे ही पिकअप पुलिया पर पहुंची, उसी समय सामने से तेज रफ्तार में आ रहा कंटेनर ओवरटेक करने की कोशिश में अचानक दूसरी साइड में आ गया। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप सीधे कंटेनर से टकरा गई,टक्कर के बाद झाड़ियों में गिरी पिकअप टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन पुलिया से नीचे झाड़ियों में जा गिरा। कई श्रद्धालु गाड़ी में ही* *फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।घायलों को अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही निकुंभ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत निकुंभ अस्पताल पहुंचाया। कुछ गंभीर घायलों को इलाज के लिए निंबाहेड़ा अस्पताल रेफर किया गया है।विधायक पहुंचे अस्पताल घटना की जानकारी मिलते ही विधायक श्रीचंद कृपलानी निंबाहेड़ा अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम भीषण दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कंटेनर को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल मार्ग पर वन-वे यातायात शुरू कर दिया गया है।*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें