*सोयाबड़ी के बोरों की आड़ में ले जाई जा रही 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी* *नाहरगढ़ पुलिस ने ट्रक से 350 पेटी विदेशी शराब जब्त की*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


मंदसौर, 
मंदसौर जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नाहरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोयाबड़ी के बोरों की आड़ में ट्रक में ले जाई जा रही करीब 50 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक से कुल 350 पेटी विदेशी शराब जब्त की है।


पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल और एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 को थाना नाहरगढ़ में पदस्थ उपनिरीक्षक कन्हैयालाल यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुपनी-कचनारा रोड स्थित फतेहगढ़ पुलिया के पास एक ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक क्रमांक GJ 16 AC 7576 की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ट्रक में सोयाबड़ी के बोरों की आड़ में छिपाकर रखी गई 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से शराब और ट्रक को जब्त कर लिया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।
इस संबंध में थाना नाहरगढ़ में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी, उपनिरीक्षक कन्हैयालाल यादव, प्रधान आरक्षक महिपाल सिंह, दिलावर सिंह, आरक्षक महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, राजीव सिंह तथा चालक लियाकत मेव की सराहनीय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*24 घंटे में लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल व चाकू जब्त*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

*सक्रिय समाजसेविका श्रीमति कृष्णा साहू मनोनीत हुई भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रदेश सांस्कृतिक प्रभारी*