*गहने चुराकर निगल जाती थी महिला गैंग, पेट से निकला मंगलसूत्र* *एमपी से राजस्थान आकर भीड़ में करती थीं चोरी, 7 महिलाएं गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने एक अनोखे तरीके से चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह मध्यप्रदेश से कार में आकर भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाता था और महिलाओं के गले से जेवरात चोरी कर लेता था। चोरी के बाद शक से बचने के लिए आरोपी महिलाएं गहनों को निगल जाती थीं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं में शानू (31), व्रतिका (20), बरजी बाई (52), बसंती (60), मैना (28), पायल (20) और सपना (32) शामिल हैं। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के अलग-अलग गांवों की रहने वाली बताई जा रही हैं।
शीतला सप्तमी पर मंदिर में की चोरी
कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर मीणा ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन कोटड़ी स्थित चारभुजा मंदिर में रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। भीड़ का फायदा उठाकर महिला गिरोह भी मंदिर पहुंच गया और महिलाओं के गले से सोने के जेवरात चोरी कर लिए।
कोटड़ी निवासी राधा अहीर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंदिर कार्यक्रम के दौरान किसी ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र और 6 सोने के मोती का हार चोरी कर लिया।
एक्स-रे में पेट में मिला मंगलसूत्र
पुलिस ने शिकायत के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध महिलाएं नजर आईं। बुधवार रात गश्त के दौरान पुलिस को सात महिलाएं एक कार में संदिग्ध हालत में घूमती मिलीं। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
गिरफ्तारी के बाद जब सभी महिलाओं का मेडिकल और एक्स-रे कराया गया तो पुलिस भी चौंक गई। एक महिला के पेट में मंगलसूत्र और सोने के मोती दिखाई दिए। इसके बाद आरोपी सपना को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए जेवरात बाहर निकाले।
शक से बचने के लिए अपनाती थीं यह तरीका
पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक कार्यक्रमों में वे महिलाओं के गले से गहने चोरी कर लेती थीं। इसके बाद पकड़े जाने के डर से या तो गहने निगल लेती थीं या फिर कपड़ों में छिपा देती थीं, ताकि तलाशी के दौरान किसी को शक न हो।
पुलिस अब गिरोह से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*24 घंटे में लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल व चाकू जब्त*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

*सक्रिय समाजसेविका श्रीमति कृष्णा साहू मनोनीत हुई भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रदेश सांस्कृतिक प्रभारी*