*संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 में जन्म जयंती मनाई !*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334




नीमच - संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की 135 वी जन्म जयंती के अवसर पर कई राजनीतिक एवं समाजसेवी संगठनों ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सुखलाल जी पवार के मार्गदर्शन में शोरुम चौराहा अंबेडकर सर्किल पहुंच संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण कर जय जय जय भीम, बाबा साहब अमर रहे, अमर रहे,भारत माता की जय जय घोष के साथ उन्हें याद कर उनकी 135 वीं जन्म जयंती मनाई 


इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुखलाल जी पंवार ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहब एक दलित परिवार में जन्मे थे इन्होंने शिक्षा को हथियार बनाकर सामाजिक समानता वंचितों के अधिकार और भारतीय संविधान के निर्माण के लिए जीवन भर संघर्ष किया 


उन्होंने छुआछूत (अश्यपुशता) का दंश झेलते हुए भी कड़ी मेहनत से कोलंबिया विश्वविद्यालय व लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की उन्होंने हिंदू धर्म में व्याप्त जाति व्यवस्था और अश्यपुशता के खिलाफ जीवन भर जंग लड़ी जो उनके द्वारा अक्टूबर 1956 में बौद्ध धर्म अपनाने में परिणित हुआ 




बाबा साहब ने केवल कानून ही नहीं बदला बल्कि दलित शोषित और महिलाओं के भीतर आत्म सम्मान की भावना जगाई और आज हम सभी देशवासी एक ऐसे संविधान निर्माता महान व्यक्ति बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती मनाते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं 


जिन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश के लोगों को जीने की राह दिखाई हम सभी आज उनकी जन्म जयंती पर उन्हें याद कर शत-शत नमन करते हैं !


इस अवसर पर भा.अ. जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सुखलाल पवार, कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन यादव, केसरिया हिंदू वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माली, वरिष्ठ समाजसेवी करण नकवाल,भा.जनजाति मोर्चा प्रदेश सदस्य पवन भील, पार्षद दुर्गा शंकर दशाणा, मिशन न्यू इंडिया के जिला सचिव दीलीप लालवानी, उपाध्यक्ष गब्बर यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश यादव एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे !

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*

*भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक* *आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन*