*राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण संपन्न* *नीमच के दो केंद्रों पर प्रथम पाली में 644 व दूसरी पाली में 642 परीक्षार्थी हुए शामिल* *कलेक्टर के निर्देशन में थ्री-लेयर सुरक्षा व उड़न दस्तों की निगरानी में हुई परीक्षा*

जन जागृति संगम 9302003334

नीमच 26 अप्रैल 2026, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को नीमच जिले के दो केंद्रों पर सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
     जिला नोडल अधिकारी  चंद्रसिंह धार्वे ने बताया, कि शासकीय पी.जी. कॉलेज, नीमच परीक्षा केंद्र पर कुल 450 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 327 तथा द्वितीय पाली में 326 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
     इसी तरह शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि., नीमच परीक्षा केंद्र पर कुल 432 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 317 और द्वितीय पाली में 316 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी। इस प्रकार नीमच जिले के दोनों केंद्रों पर कुल 882 परीक्षार्थियों में से 1286 परीक्षार्थी दोनों पालियों में परीक्षा में सम्मिलित हुए। 
      आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक उड़न दस्ता भी तैनात किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सतत भ्रमण कर सुचारू परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कुल पंजीकृत 882 थे, अतः उपस्थिति प्रतिशत 72.90% रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*