*डोडाचूरा तस्करी मामले में सजा: बस से 39.600 किलो मादक पदार्थ ले जा रहा आरोपी 4 साल की सश्रम कैद*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच। नीमच जिले के जावद न्यायालय ने डोडाचूरा तस्करी के एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 4 वर्ष के सश्रम कारावास और 75 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। फैसला विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) विनोद कुमार पाटीदार द्वारा सुनाया गया।
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा के अनुसार, आरोपी प्रकाश पिता जवाहरलाल विश्नोई (27), निवासी खेड़ी ढाणी, थाना डांगियावास, जिला जोधपुर (राजस्थान) को धारा 8(सी)/15(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी पाया गया।
घटना 7 फरवरी 2022 की रात करीब 11 बजे की है, जब केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की निवारक टीम नयागांव आरटीओ बैरियर पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मंदसौर की ओर से आ रही एम.आर. ट्रैवल्स की बस को रोका गया।
तलाशी के दौरान बस की डिक्की में रखे दो संदिग्ध सफेद कट्टों की जांच की गई, जो बस में सवार आरोपी के बताए गए। कट्टों में कुल 39.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त किया गया।
मामले की जांच के बाद चालान विशेष न्यायालय जावद में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान सीबीएन के विशेष लोक अभियोजक सुषील कुमार एरन ने महत्वपूर्ण गवाहों के बयान प्रस्तुत कर अपराध को संदेह से परे सिद्ध किया। इसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक सुषील कुमार एरन ने की, जबकि सहयोग अभिभाषक के रूप में दीपषिखा रावल ने सहयोग किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*