*राजस्व कार्यों में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतें: कलेक्टर चंद्रा* *नीमच जिले में 4000 हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि संरक्षित, राजस्व प्रकरण निराकरण में नीमच प्रदेश में अव्वल राजस्व अधिकारी- पटवारी बैठक में दिए निर्देश*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 23 अप्रेल 2026, कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को टाउन हॉल, नीमच में आयोजित जिले के सभी राजस्व अधिकारियों और पटवारियों की विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सभी राजस्व अधिकारी एवं पटवारी शासकीय जमीनों के संरक्षण, रास्ता विवाद, अतिक्रमण प्रकरण, दिव्यांगजनों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के राजस्व संबंधी कार्यों को संवेदनशीलता के साथ स्वयं आगे आकर तत्परतापूर्वक करें। 


अच्छा कार्य करने वाले सहयोगियों से सीखें, समझें और अपने कार्य में सुधार लाएं। कार्यों में पारदर्शिता रखें। बैठक में ए.डी.एम. बी.एस. कलेश, सभी एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।


राजस्व कार्ययोजना अनुरूप समय-सीमा में करें कार्य: कलेक्टर
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने संपूर्ण राजस्व अमले एवं पटवारियों को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा वर्षभर के कार्यों की जिला राजस्व कार्ययोजना बनाई गई है। सभी कार्ययोजना के अनुरूप समय-सीमा में समर्पित होकर कार्य करें और विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।
   
 
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में नीमच जिला इस वर्ष प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। नीमच की संपूर्ण राजस्व टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया है, सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि नीमच जिले की राजस्व टीम ने शासकीय जमीनों के संरक्षण का भी सराहनीय कार्य किया है, यह कार्य निरंतर जारी रहे। अब तक जिले में चार हजार हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि का संरक्षण किया जा चुका है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व रिकॉर्ड अद्यतन करें, शासकीय भूमियों को संरक्षित करें तथा सभी शासकीय भूमियों के बंटाकन एवं तरमीम का कार्य पूर्ण करें।
   
  
राजस्व न्यायालयों के आदेशों के अमल एवं अनुपालन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी तहसीलदार एस.डी.एम. के माध्यम से एक सप्ताह में आदेश के अमल एवं अनुपालन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। 

पीठासीन अधिकारी द्वारा आदेश पारित करने के साथ ही आदेशों की पालना सुनिश्चित हो। बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार फार्मर आई.डी. बनाने, आर.ओ.आर., ई-के.वाई.सी., आधार लिंकेज, नक्शा तरमीम, नक्शा विहीन ग्रामों के नक्शा निर्माण कार्य की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
   
 

इस अवसर पर कलेक्‍टर  चंद्रा ने राजस्‍व विभाग के विभिन्‍न पैरामीटर्स पर उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर पटवारियों और राजस्‍व अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्‍मानित भी किया। 


कलेक्‍टर ने तहसीलदार मनासा मुकेश निगम, तहसीलदार रामपुरा  मृगेंन्‍द्र सिसोदिया, नायब तहसीलदार सिंगोली  बी.के.मकवाना एवं पटवारी नीमच  शशिप्रकाश आर्य,  सुरेश पाठक, कमलसिह,  पंकज वर्मा,  सुरेश कुमार यादव, सुश्री रविना एवं सुश्री रेखा उपाध्‍याय जावद, पटवा‍री सिंगोली सुश्री स्‍वाति जैन, रामपुरा के पटवारी  भारत धाकड एवं सुश्री रश्मि त्‍यागी को उत्‍कृष्‍ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया।
 

अंत में एसडीएम नीमच ने आभार व्‍यक्‍त किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*जिला संयोजक उड़ा रहा सूचना के अधिकार की धज्जियां*

कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन !