*उदयपुर में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग: 5 दमकलों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू, 2-3 किमी तक छाया धुआं*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

उदयपुर। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर लोयरा गांव स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के चलते धुएं का गुबार करीब 2 से 3 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा।
जानकारी के अनुसार आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में रखे वेस्ट मटेरियल में लगी थी। सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड और बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
आग बुझाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां लगाई गईं, जिन्होंने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को मुख्य फैक्ट्री क्षेत्र तक फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना से पहले फैक्ट्री परिसर में स्थित बिजली के पोल में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद चिंगारी से पीछे रखे ज्वलनशील वेस्ट मटेरियल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के बाहर “श्रुति सिंथेटिक फैक्ट्री” का बोर्ड लगा हुआ है, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां फर्नीचर निर्माण का काम किया जा रहा था।
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) बाबूलाल चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर भेजी गई। फोम और पॉलिथीन जैसे ज्वलनशील पदार्थों के कारण धुआं ज्यादा फैला, लेकिन समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया।
घटना स्थल के आसपास घनी आबादी नहीं होने से किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फैक्ट्री मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट के बाद बिजली के पोल में हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*