*सांवलियाजी मंदिर में नई व्यवस्था: मोरपंख व 56 भोग पर रोक, फोटो-वीडियो भी प्रतिबंधित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


चित्तौड़गढ़। प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब मंदिर में मोरपंख चढ़ाने और 56 भोग की परंपरा पर रोक लगा दी गई है। साथ ही परिसर में फोटो और वीडियो बनाने पर भी प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।
मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव के अनुसार, पिछले कुछ समय में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी थीं। विशेष रूप से 56 भोग चढ़ाने की प्रक्रिया में काफी समय लगता था। एक बार भोग लगाने में करीब एक घंटा लग जाता था और दिनभर में कई बार ऐसा होने से गर्भगृह के सामने लंबी कतारें लग जाती थीं।
*अब खाली हाथ होंगे दर्शन*
नई व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालु मंदिर में कोई भी भोग सामग्री लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें केवल खाली हाथ दर्शन करने होंगे। यदि कोई भेंट चढ़ानी है तो वह मंदिर के भंडार में नकद राशि या सोना-चांदी के रूप में ही स्वीकार की जाएगी।
*गाजे-बाजे और भीड़ पर भी नियंत्रण*
प्रशासन ने यह भी पाया कि कई श्रद्धालु बड़े समूहों में गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचते थे और नाचते-गाते हुए परिसर में घूमते थे, जिससे भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी। नए नियमों से ऐसी गतिविधियों पर भी रोक लगेगी और मंदिर परिसर में शांति व सुव्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
मंदिर प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य सभी श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराना है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*