*हांडी-झाड़ू बांध कलेक्ट्रेट Ashram युवक, जमीन कब्जे व प्रताड़ना का आरोप; SC-ST एक्ट में कार्रवाई की मांग*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

मंदसौर। मंगलवार को मंदसौर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक युवक का अनोखा विरोध देखने को मिला। मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम खडपालिया निवासी रवि सूर्यवंशी गले में हांडी और पीठ पर झाड़ू बांधकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और हाथ में आवेदन के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर न्याय की गुहार लगाई।
“संविधान चलेगा या दबंगों का राज?”
पीड़ित ने कलेक्टर के समक्ष सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। रवि का कहना है कि गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश पाटीदार और उनके परिजन लगातार दबाव बनाकर जमीन छोड़ने के लिए धमका रहे हैं।
जातिसूचक गाली-गलौज और धमकी के आरोप
रवि सूर्यवंशी ने आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। इतना ही नहीं, गांव में रहने नहीं देने और सामाजिक बहिष्कार की धमकी भी दी गई। पीड़ित के अनुसार, परिवार की महिलाओं के साथ भी रास्ते में रोककर अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे वे भय के माहौल में जी रहे हैं।
उल्टा पीड़ित पर ही केस दर्ज
पीड़ित ने बताया कि 3 अप्रैल 2026 को उसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया, जबकि उसने पहले शिकायत की थी। उसका आरोप है कि कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर उसे ही फंसाने की कोशिश की जा रही है।
जान का खतरा, सुरक्षा की मांग
रवि ने प्रशासन को बताया कि उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर किसी बड़ी घटना की आशंका भी जताई।
SC/ST एक्ट में कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने, परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी अपील की।
जनसुनवाई में दिए आवेदन में प्रशासन से पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जमीन का सत्यापन कराने की मांग की गई है। पीड़ित ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*