*रिश्वत लेते पकड़ा गया BEO: अतिथि शिक्षक का वेतन रोककर मांगी थी घूस, लोकायुक्त की कार्रवाई*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

खरगोन। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्ती के बीच लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग में पदस्थ एक बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला खरगोन जिले का है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बीईओ ने पहले एक अतिथि शिक्षक का वेतन रोक दिया और बाद में उसे सेवा से हटाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की। परेशान शिक्षक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते लोकायुक्त सहित अन्य एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं और शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख ने भी अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत लोकायुक्त की विभिन्न इकाइयां लगातार ट्रैप कार्रवाई कर घूसखोर अधिकारियों को पकड़ रही हैं।
इसी क्रम में खरगोन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी बीईओ को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*